साहित्यिक जगत का रोशन सितारा थे गोपालदास नीरज
देवबंद (सहारनपुर) : भारतीय साहित्य एवं पत्र लेखन अकादमी और भारतीय सांस्कृतिक संगम के तत्वावधान
देवबंद (सहारनपुर) : भारतीय साहित्य एवं पत्र लेखन अकादमी और भारतीय सांस्कृतिक संगम के तत्वावधान में हुई बैठकों में प्रसिद्ध गीतकार व कवि पदम भूषण गोपाल दास नीरज के निधन पर शोक जताया गया।
मोहल्ला लाल मस्जिद स्थित सभागार में हुई बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार डा. शमीम देवबंदी ने कहा कि गोपालदास नीरज का नाम साहित्यिक जगत में हमेशा रोशन रहेगा। उन्होंने जहां जीवन भर साहित्य की सेवा की वहीं, अपने गीतों से बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया। 60 से 70 के दशक में उन्होंने सुपर हिट गीत लिखे। डा. सादिक देवबंदी ने कहा कि गोपालदास नीरज गीतकार के साथ साथ दोहा शैली में भी विशेष मुकाम रखते थे। उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। चांद देवबंदी ने कहा कि संस्था नीरज जी की याद में मुशायरों व गोष्ठियों का आयोजन हमेशा करती रहेगी। मा. मुमताज अहमद, डा. एसए अजीज, पुष्पेंद्र कुमार, फैसल नूर, डा. शारिक, उसामा, सलमान सलमानी, सुहेल, डा. नौशाद अली मौजूद रहे। उधर, भारतीय सांस्कृतिक संगम व साहित्य संगम की संयुक्त बैठक में अशोक गुप्ता व लेखक कमल देवबंदी ने कहा कि महाकवि गोपालदास का निधन साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा व महताब आजाद ने कहा कि गोपालदास नीरज को काव्य जगत हमेशा याद रखेगा।