भाजपा नहीं बनाएगी राम मंदिर: तोगड़िया
सहारनपुर: अंतर्राष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि भाजपा राम
सहारनपुर: अंतर्राष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि भाजपा राम मंदिर नहीं बनाएगी। वह सिर्फ चुनाव का माहौल बना रही है। यदि मंदिर बनाना होता तो साढे़ चार साल तक खामोश क्यों रहे? उन्होंने भाजपा पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप भी लगाया। कहा कि यहीं कारण है कि बुलंदशहर में गोरक्षक और इंस्पेक्टर मर रहे हैं, जबकि गोहत्या मुसलमान कर रहे हैं।
डा. तोगड़िया मंगलवार शाम अचानक यहां पहुंचे। वह नवीन नगर स्थित शिव मंदिर की धर्मशाला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। राम मंदिर के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में तोगड़िया ने कहा कि वह भी तो यहीं कह रहे हैं कि मंदिर बनाने की तारीख बताओ, मेरा प्रश्न है कि साढे़ चार वर्षो में मंदिर क्यों नहीं बना? अब तो केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, पीएम, सीएम, गर्वनर सब स्वयं सेवक हैं, फिर मंदिर क्यों नहीं बना, जनता चुप क्यों रही? कहा कि आरएसएस, वीएचपी, भाजपा सब साथ बैठते हैं, खाते हैं वह भी 32 साल तक साथ बैठे हैं। मगर बाहर आकर आंदोलन करते हैं। इसमें आंदोलन की जरूरत नहीं हैं, जनता कहे कि राम मंदिर नहीं तो भाजपा नहीं। भाजपा की सरकार में भी मंदिर नहीं बना तो कब बनेगा। कहा कि चुनाव के बाद जनता की ताकत से हम मंदिर बनाएंगे। बुलंदशहर की घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह यह पूछना चाहते हैं कि जब कानून है तो वहां गोहत्या हुई ही कैसे? जब वहां इतने मुसलमान एकत्रित हो रहे थे तो वहां इतनी पुलिस लगा देते कि गोहत्या होती ही नहीं। गोहत्या हुई और मारे गए इंस्पेक्टर व गोरक्षक दोनों ¨हदू हैं। गोहत्या न होने देते तो इनकी जान बच जाती। कहा कि जिस स्तर पर ¨चता की जानी चाहिए थी वह नहीं हुई। ऐसा लगता है कि कहीं-कहीं मुसलमानों के प्रति अब तुष्टिकरण का व्यवहार भी अब भाजपा में शुरू हो गया है। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार किया।