पतन का सबसे बड़ा कारण अंहकार: दीक्षित
सरसावा (सहारनपुर) : दि किसान कोआपरेटिव शुगर मिल के श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में वार्षिकोत्
सरसावा (सहारनपुर) : दि किसान कोआपरेटिव शुगर मिल के श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हवन यज्ञ व धार्मिक अनुषठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
पं ओंकार दीक्षित महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि जब भी अहंकार हमारे अंदर आता है तभी हमारा पतन होना निश्चित होता है। इसलिए अपनी कमियों को देखकर हमें अहंकार छोड़ देना चाहिए। हमें कभी भी स्त्रियों का अपमान नहीं करना चाहिए। कोई सतसंग हो या पूजा हो तो सबसे अधिक संख्या स्त्रियों की होती है और हम सब कुछ जान पूछकर भी भ्रूण हत्या का पाप कर रहे है जो सबसे बड़ा अपराध है। जब इस संसार में स्त्रियां नहीं रहेगी तो पुरुष कहां से होंगे। प्रवचन के बाद आचार्य कुलदीप दीक्षित एवं आचार्य राहुल कृष्णन ने यज्ञ हवन कराया। जिसमें शुगर मिल के प्रधान चेतन स्वरूप शर्मा, श्रमिक नेता चौ. राजबीर पंवार एवं चीनी मिल के समस्त कर्मचारी गण यजमान स्वरूप रहे।