गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
जगह-जगह छबील भी लगाई गई।
सहारनपुर, जेएनएन। गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर नगर व क्षेत्र के गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह छबील भी लगाई गई।
शुक्रवार को सिक्खों के पांचवे गुरू अर्जुन देव का शहीदी दिवस था। इस दिवस को लेकर पिछले कई दिनों से मोहल्ला कानूनगोयान स्थित गुरूद्वारे में सुखमणी साहिब का पाठ किया जा रहा था। गुरुद्वारा दैदनोर में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। गुरूनानकपुरा, बोडपुर, मंहगी आदि गुरुद्वारों में भी शहीदी दिवस मनाया गया। शहीदी दिवस पर सिंह सभा ने भी छबील का आयोजन कर भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाई। नगर में आयोजित कार्यक्रम में अरविद्र सिंह मखीजा, अमरदीप लाड्डी, गुरुद्वारे के ग्रंथी निर्मल सिंह, अरविद शर्मा, साहेब सिंह, लक्की सरदाना, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप