समाजवादी ¨चतक मिश्र को अर्पित की श्रद्धांजलि
सहारनपुर : समाजवादी ¨चतक स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिल
सहारनपुर : समाजवादी ¨चतक स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव फैसल सलमानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र ने सदैव ही समाज को राह दिखाने का कार्य किया। समाजवाद के नारे को बुलंद करने के साथ ही समाज के दबे कुचले पिछड़े व अति गरीब वर्ग की आवाज बुलंद करने का कार्य किया। जिसे भुलाया नहीं जा सकता तथा उनके आदर्श व सिद्धांतों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उदयवीर कश्यप व सहदेव गुर्जर ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व जनेश्वर मिश्र ने सपा संरक्षक मुलायम ¨सहम के साथ साथ डा. राममनोहर लोहिया के आदर्शों को जिस प्रकार एक कर सपा को बुलंदी पर पहुंचाने का प्रयास किया। उन्हीं अथक प्रयासों के कारण संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इस दौरान महजबीं, हरपाल वर्मा, वेदपाल पटनी, चौ. असलम, योगेन्द्र शाही, मो. बिलाल, हसीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।