ओवरलोड वाहन बने दुर्घटनाओं का सबब
अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन कर नगर में ओवरलोड वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे हैं।
सहारनपुर जेएनएन। अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन कर नगर में ओवरलोड वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। नानौता चीनी मिल के निकट देवबंद रोड पर रेलवे द्वारा ओवरलोड चेंबर लगाए गए हैं, ताकि क्षमता के अनुरूप ट्रक अथवा अन्य वाहन लोड लेकर जा सके। इस सबके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। ओवरलोड चेंबर में गन्ने से भरा ट्रक फंसने के कारण देवबंद रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम तब खुला जब ट्रक पर अतिरिक्त लदे गन्ने को नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।