Move to Jagran APP

कृष्ण जन्म की लीला में झूमे श्रद्धालु

कथाव्यास पं.शैलेंद्र कपिल ने कृष्ण जन्म की लीला का रसपान कराकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। जन्म पर बधाई के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:24 AM (IST)
कृष्ण जन्म की लीला में झूमे श्रद्धालु
कृष्ण जन्म की लीला में झूमे श्रद्धालु

सहारनपुर, जेएनएन। कथाव्यास पं.शैलेंद्र कपिल ने कृष्ण जन्म की लीला का रसपान कराकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। जन्म पर बधाई के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

loksabha election banner

खानआलमपुरा स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए पं.कपिल ने कहा कि दुष्टों के संहार के लिए भगवान कृष्ण ने जन्म लिया था। धर्म की स्थापना करना ही उनका ध्येय था। पं.बलराम शर्मा ने जन्म की बधाई गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथा श्रवण करने वालों में शारदा प्रजापति, उषा गुंबर, मीनू प्रजापति, मंजूृ, पूनम कपिल, सुमन गांधी, शमा गांधी, महेश प्रजापति, नीतू प्रजापति, कमलेश, रीता, साक्षी, सुमन बाला, प्रियंका प्रजापति, आशा प्रजापति, साहिब राम तिवारी, जगदीश नंदा, राजकुमार, पम्मी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.