Move to Jagran APP

जैविक खाद्यान उत्पादों की बिक्री को मंडी में लगा स्टाल

जैविक उत्पादों की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि उत्पादन मंडी समिति में जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल लगाया गया है। इससे आम जनता जैविक उत्पाद ले सकेगी तो वहीं किसान की आय भी दोगुनी होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 11:02 PM (IST)
जैविक खाद्यान उत्पादों की बिक्री को मंडी में लगा स्टाल
जैविक खाद्यान उत्पादों की बिक्री को मंडी में लगा स्टाल

सहारनपुर, जेएनएन। जैविक उत्पादों की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि उत्पादन मंडी समिति में जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल लगाया गया है। इससे आम जनता जैविक उत्पाद ले सकेगी तो वहीं किसान की आय भी दोगुनी होगी।

loksabha election banner

कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी किये जाने के निमित्त जैविक उत्पादों की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के तत्वाधान में मंडी समिति स्थल में जैविक उत्पादन जैसे फल-सब्जी, खाद्यान्न, दलहन, गुड, सरसों का तेल आदि की बिकी के लिए गुरुवार से एक स्टॉल की व्यवस्था की गयी। उन्होंने बताया कि मैसर्स संघर्ष जैव उर्जा किसान उत्पादक संघ को प्रात: आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जैविक उत्पाद करने वाले किसान (एफपीओ) के प्रतिनिधि संजय सैनी द्वारा अपने जैविक उत्पाद जैसे शक्कर, लैमन ग्रास आयल, सैनी टी शहद, रूम फैशनर, सैनिटाइजर आदि की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गयी। मंडी सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय उत्पादक संघ (एफपीओ) इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, जिससे एक ओर आम जनता को जैविक उत्पाद की प्राप्ति होगी वहीं दूसरी ओर किसानों की आय मे आशातीत वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.