Move to Jagran APP

सहारनपुर पहुंचने पर सपा प्रदेश सचिव का किया भव्य स्वागत

तीतरो में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसेन का अपने गृह नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 06:48 PM (IST)
सहारनपुर पहुंचने पर सपा प्रदेश सचिव का किया भव्य स्वागत
सहारनपुर पहुंचने पर सपा प्रदेश सचिव का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर, टीम जागरण। तीतरो में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसेन का अपने गृह नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

loksabha election banner

शनिवार को गांव झाड़वन स्थित फार्म हाउस पर पहुंचने पर उनके समर्थकों व सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और फूल मालाओं से लादकर उनका गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। गर्मजोशी से हुए स्वागत से अभिभूत सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि प्रदेश में इस समय समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। जन विरोधी नीतियों के कारण होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुट जाने को कहा, साथ ही यह भी दावा किया कि जिले की समस्त सीटों पर समाजवादी पार्टी और उससे गठबंधन करने वाले राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी जीत कर विधानसभा में पहुंचेगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जीशान ,सत कुमार, चौधरी समय सिंह, बलकार सिंह, वसीम प्रधान, इंतजार, शिवकुमार ,परीक्षित चौधरी, उस्मान राव, गजेंद्र चौधरी, समोद सिंह, आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अनुदान के लिए एनजीओ का हुआ चयन

चिलकाना: देशभर में महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य करने वाले एनजीओ को ग्रो फंड से अनुदान प्राप्त करने वाले संगठनों में जिला सहारनपुर से दिशा सोशल आर्गेनाईजेशन सुल्तानपुर चिलकाना का चयन हुआ है। दिशा संगठन के संस्थापक के एन तिवारी के अनुसार एडिगेव फाउंडेशन बम्बई महाराष्ट्र द्वारा देशभर से एक सौ एनजीओ को एक ओपन एवं पारदर्शी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया द्वारा चुना गया। देशभर से चयनित एन जी ओ में उत्तर प्रदेश से चयनित 6 संस्थाओं में दिशा सोशल ऑर्गेनाइजेशन चिलकाना द्वारा लैंगिक अधिकार एवं समानता के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के लिये हुआ है। जिसका लक्ष्य संगठनों के विकास की जरूरत को संबोधित कर उनकी ²ढ़ वृद्धि और प्रशस्त भविष्य के लिए एक अनुकूल परिवेश का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध होकर परोपकार की नई परिभाषा देना है। पिछले 13 वर्षों में एडेलगिव फाउंडेशन भारत के 14 राज्यों के 111 जिलो में एनजीओ को लगभग पांच सौ करोड़ रूपए का अनुदान दे चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.