प्रकाशपर्व पर धूमधाम से निकाली संदेश मार्च रैली
जासं सहारनपुर श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में महानगर में धूमधाम से संदेश मार्च रैली निकाली गई। रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं गुरुनानक देव जी के संदेशों के पोस्टर लेकर चल रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया।
सहारनपुर जेएनएन। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में महानगर में धूमधाम से संदेश मार्च रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राएं ने गुरुनानक देव के संदेशों के पोस्टर लेकर चल रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया।
शुक्रवार को गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से आरंभ हुई संदेश मार्च रैली में रेलवे स्टेशन, रेलवे रोड, घंटाघर, गुरुतेग बहादुर मार्ग, अंबाला रोड, कुतुबशेर चौक से होती हुई गुरुनानक इंटर कालेज पहुंची। रैली में गुरुनानक इंटर कालेज, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज एवं गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं हाथों में श्री गुरुनानक देव जी के संदेशों के पोस्टर लेकर चल रहे थे। रैली में गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान स. जसबीर सिंह बग्गा, स.हरिद्र सिंह चड्ढ़ा, प्रभजोत सिंह, गुरुपर्व कन्वीनर स.सतविदर सिंह माकन, स.रघबीर सिंह, स.गुरविद्र सिंह कालड़ा, प्रचार सेक्रेटरी स.अमनप्रीत सिंह सन्नी, स.इंद्रजीत सिंह खालसा, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल के खजांची डा. एमपी सिंह चावला, रविद्र सिंह, बलबीर सिंह धीर, नवनीत बग्गा, स.सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, प्रभजोत सिंह, राजिदर सिंह कोहली, सुखविदर सिंह आदि शामिल रहे।