Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों का धरना

सहारनपुर : उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ से जुड़े घटक संघ सिचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबका

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 09:56 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:56 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों का धरना
पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों का धरना

सहारनपुर : उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ से जुड़े घटक संघ सिचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, यूनानी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्राम पंचायत विभाग, संयुक्त विकास आयुक्त, आशा, आंगनबाडी, रसोइया संघ के सैकड़ों कर्मचारी गुरुवार को हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए महासंघ के जनपद अध्यक्ष नीरज कुमार भटनागर ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुन: बहाल किया जाए, कहा कि जब सरकार शहरों के नाम बदल कर पुरानी संस्कृति को कायम करने का कार्य कर रही है तो पुरानी पेंशन को बहाल कर राज्य कर्मचारियों को भी न्याय दिलाने का काम करें। नयी पेंशन व्यवस्था से कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि कर्मचारियों की समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो राज्य कर्मचारी महासंघ अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के साथ मिलकर आठ व नौ जनवरी 2019 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने को बाध्य होंगे। उप्र फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष सचिन सैनी ने कहा कि वेतन आयोग ने कर्मचारियों को जो न्यूनतम वेतन 18 हजार दिया है, वह आधारहीन है। कर्मचारियों को नियमानुसार न्यूनतम वेतन 26 हजार दिया जाए। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष देवकुमार, मंत्री सुत्री ममता नायर, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कर्म ¨सह, रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष गंगा देवी, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वेदपाल एवं बृजेश कुमार ने भी धरने को संबोधित किया। धरने पर संदीप चौधरी, कुलदीप कुमार शर्मा, नीरज धीमान, शशिकुमार सैनी, परास ¨सह, इलम चंद, मनदीप ¨सह, अतहर अली खान, सतीश कुमार, आदेश कुमार, अनिल जैन, विवेक शर्मा, तेजबाला आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.