Move to Jagran APP

पानी की निकासी नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान

महानगर की चंद्र विहार कालोनी में बारिश और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से क्षेत्रवासी परेशान है। कई बार नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस है। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या हल न होने पर वह आंदोलन को मजबूर होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:08 AM (IST)
पानी की निकासी नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान
पानी की निकासी नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान

सहारनपुर, जेएनएन। महानगर की चंद्र विहार कालोनी में बारिश और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से क्षेत्रवासी परेशान है। कई बार नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस है। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या हल न होने पर वह आंदोलन को मजबूर होंगे।

loksabha election banner

महानगर के गंगोह रोड स्थित वार्ड संख्या-26 की चंद्र विहार कॉलोनी में पिछले चार वर्षो से पानी निकासी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। स्मार्ट सिटी बनने के बावजूद यहां पर विकास कार्य शून्य है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं ने विकास के बड़े-बड़े दावे किए। चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का रूख तक नही किया। बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं होने से घरों में पानी घुस जाता है। सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव भी घरों में पहुंच रहे है। क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नगर निगम ने नहीं कराया तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी। प्रदर्शन में मूर्ति देवी, फूलो देवी, कोमल, छाया, उर्मिला, बृजपाल, कंवरपाल, तेजपाल, गोवर्धन, उधम सिंह, सुशील आदि थे। वहीं दूसरी ओर मानकमऊ पुलिया के पास बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है। पानी निकालने को नगर निगम का लगाया पंप भी कई दिनों से खराब पड़ा है। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.