Move to Jagran APP

गैर कांग्रेसी दलों ने देश को पहुंचाया नुकसान : राहत खलील

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रतिज्ञा यात्रा निकाल लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 11:11 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 11:11 PM (IST)
गैर कांग्रेसी दलों ने देश को पहुंचाया नुकसान : राहत खलील
गैर कांग्रेसी दलों ने देश को पहुंचाया नुकसान : राहत खलील

सहारनपुर, जेएनएन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रतिज्ञा यात्रा निकाल लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव कुरड़ी व खजूरी गांव में यात्रा के दौरान राहत खलील ने कहा कि गैर कांग्रेसी दलों ने देश व जनता को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। सरकारी संपत्ति का निजीकरण किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस हमेशा देश हित में सोचती है। इसका जीता जागता प्रमाण यह है कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर तमाम घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। इतना ही नहीं किसान, मजदूर, व्यापारी, युवाओं समेत हर वर्ग के विकास के कार्य हो रहे है। जनता को देश हित में कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए। कांग्रेस नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, शाहनवाज मलिक, सईद अंसारी, रिहान कुरैशी, अनवार उस्मानी, चौ. धनीराम, लईक अंसारी, वरयाम खान, शहजाद उस्मानी, बब्बन, अफजाल कुरैशी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस ने पदयात्रा निकालकर भाजपा की विफलता गिनाई

नानौता : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध चलाए जा रहे भाजपा भगाओ, गरीबी हटाओ, कांग्रेस लाओ प्रदेश स्तरीय प्रतिज्ञा पदयात्रा के तहत नानौता ब्लाक के विभिन्न गांव में यात्रा निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। बुधवार को मण्डलाध्यक्ष देवेन्द्र राणा के नेतृत्व में गांव से शुरू हुई प्रतिज्ञा पदयात्रा होकर काशीपुर तथा कुआंखेड़ा आदि गांवों से होती हुई भाबसी रायपुर में पहुंची। इस दौरान मंडलाध्यक्ष देवेन्द्र राणा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी एवं समाज का हर तबका परेशान व बेहाल हो गए हैं। महंगाई के साथ साथ अपराध और भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर पहुंच रहा है। बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का गुजारा मुश्किल हो रहा है। पदयात्रा का ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।इस अवसर पर फाजिल हुसैन, अशोक सैनी, सोमपाल कश्यप, राकेश राणा, अजहर सिद्दीकी, भूपेंद्र, वसीम, भानू कुमार, विजय कुमार तथा सुनील चौधरी आदि सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.