विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी-बठिंडा व फिरोजपुर-पूर्णिया के लिए चलेंगी दो और फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन; सहारनपुर वालों को भी होगा लाभ

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 02 Oct 2026 05:21 PM (IST)

New Festival Special Trains via Saharanpur: रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए दो और फेस्टीवल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ट्रेनों का संचालन आठ-आठ ट्रिप के लिए किया जायेगा।

  2. त्योहारों के सीजन में यात्रियों का सफर होगा आसान।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है, रेलवे ने वाया सहारनपुर होकर निकलने वाली छह फेस्टीवल स्पेशल की घोषणा व कई का संचालन आरंभ करने के बाद दो ओर फेस्टीवल स्पेशल ट्रेनों को संचालित करने की घोषणा की है। ये फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन वाराणसी बठिंडा वाराणसी तथा फिरोजपुर पूर्णिया कोर्ट फिरोजपुर के बीच संचालित की जायेंगी।

नारदर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांश शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारों के सीजन में यात्रियों की संख्या में बढोत्तरी के मद्देनजर दो ओर स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया। इन ट्रेनों का संचालन आठ-आठ ट्रिप के लिए किया जायेगा तथा ट्रेन में एसी व स्लीपर क्लास होंगे। त्योहारों के सीजन में यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ये हैं ट्रेन के नंबर व स्टापेज

गाड़ी संख्या 04221 व 04222 का संचालन वाराणसी बठिंडा वाराणसी के बीच 4 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को तथा वाराणसी से प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा। वाराणसी से ट्रेन का संचालन 4, 11, 18, 25 अक्टूबर के अलावा एक, आठ, 15 व 22 नवंबर को किया जायेगा। जबकि बठिंडा से 5, 12, 19, 26 अक्टूबर के अलावा 2, 9, 16, 23 नवंबर को किया जायेगा।

वाराणसी से ट्रेन रात्रि 8.40 बजे रवाना होकर दोपहर 12.05 बजे सहारनपुर स्टेशन पहुंचेगी तथा पांच मिनट के स्टापेज के बाद गंतव्य को रवाना होगी। मार्ग में ट्रेन के स्टापेज मां बेहला देवी, प्रताप गढ़, राय बरेली, आलम नगर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, सहारनपुर, यमुना नगर, अंबाला कैंट, राजपुरा, पटियाला, धूरी, बरनाला, रामपुरा फूल, तथा बठिंडा दोनों दिशाओं में रहेंगे।

गाड़ी संख्या 04634 व 04633 फिरोजपुर पूर्णिया कोर्ट फिरोजपुर के बीच 8 अक्टूबर से संचालित की जायेगी। फिरोजपुर से ट्रेन आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक आठ ट्रिप के लिए प्रत्येक गुरुवार को फिरोजपुर से तथा वापसी में पूर्णिया से रविवार को संचालित होगी। फिरोजपुर से ट्रेन शाम 5.30 बजे रवाना होकर रात्रि 2.15 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

मार्ग में ट्रेन के स्टापेज मकऊ, लोहियान खास, नकोदर, फिल्लौर, ढंढारी कलां, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर, बरौनी, खगरिया, मंसी, कटिहार दोनों दिशाओं में रहेंगे।