विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में नानौता-बड़गांव मार्ग पर फाटक शनिवार रात आठ से सुबह सात बजे तक रहेगा बंद, डायवर्ट रूट का ही पालन करें

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 23 Oct 2026 07:12 PM (IST)

सहारनपुर में नानौता-बड़गांव मार्ग पर रेलवे फाटक संख्या 117/एसपीएल मरम्मत के कारण शनिवार रात 8 बजे से रविवार सुबह 7 ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. नानौता-बड़गांव मार्ग पर रेलवे फाटक मरम्मत के लिए बंद।

  2. शनिवार रात 8 बजे से रविवार सुबह 7 बजे तक रहेगा बंद।

  3. एलएचएस-118 से डायवर्ट, वैकल्पिक मार्ग का पालन करें।

संवाद सूत्र, जागरण. नानौता (सहारनपुर)। रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते नानौता-बड़गांव-देवबंद मार्ग पर स्थित फाटक संख्या 117/एसपीएल शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह सात बजे तक बंद रहेगा, जिससे सड़क यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ) शामली ने बताया कि रेलवे फाटक की मरम्मत के कारण इस दौरान सड़क यातायात को किलोमीटर 120/13-14 स्थित एलएचएस-118 से डायवर्ट किया जाएगा। संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को सूचना भेजकर आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। वहीं सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन रूट का ही पालन करें।