विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी सरकार की कानून व्यवस्था को सपा विधायक नाहिद हसन की खुली चुनौती, बयान से गरमाई यूपी की सियासत

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 21 Oct 2026 05:39 AM (IST)

सहारनपुर में फैक्ट्री मालिक अरबीन हत्याकांड पर सियासत गरमा गई है, जहां सपा विधायक नाहिद हसन का एक वीडियो वायरल हुआ है।

समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन।

समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन।

HighLights

  1. अरबीन हत्याकांड पर सपा विधायक नाहिद हसन का बयान वायरल।

  2. विधायक ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती दी।

  3. 'घर का घेर' करने की बात से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। फैक्ट्री मालिक अरबीन हत्याकांड को लेकर सियासत गरमा गई है। कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन का बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें वह योगी सरकार की कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देकर घर का घेर (घर को तहस-नहस करना) करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

इस घटनाक्रम ने हत्याकांड को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है।नौ अक्टूबर को प्रदूषण फैलाने के आरोप में टायर जलाकर तेल निकालने वाली फैक्ट्री के संचालक अरबीन की ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपितों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर स्वजन ने 14 अक्टूबर को गंगोह थाने के बाहर प्रदर्शन किया था।

वीडियो इंटरनेट पर वायरल

पुलिस इस मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रदर्शन के दौरान कैराना विधायक नाहिद हसन अपनी बहन और कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के साथ गंगोह पहुंचे थे। दोनों ने अरबीन के स्वजन से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। इसके बाद विधायक के बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। इसमें वह घर का घेर बनाने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा एलान, अगले माह सपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सपा विधायक नाहिद हसन के बयान को मुजफ्फरनगर दंगों की परिणति से भी जोड़कर राजनीतिक गलियारों में टीका-टिप्पणी की जा रही है। सपा विधायक नाहिद हसन से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया और मैसेज भी भेजा गया, लेकिन जवाब नहीं मिला।