सहारनपुर में युवती की हत्या से सनसनी, बेड पर मिली 27 साल की कोमल की लाश
Saharanpur News: सहारनपुर के नांगल थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में 27 वर्षीय कोमल की हत्या से सनसनी फैल गई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
घटना के दौरान माता-पिता घर से अलग घेर में सोए थे।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नांगल थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में 27 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम सेवक के पद पर तैनात कोमल की हत्या उस समय की गई, जब वह घर में अपने कमरे में सो रही थी। घटना के दौरान उसके माता-पिता घर से अलग घेर में सोए हुए थे।
शुक्रवार सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो युवती का शव बेड पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
लखनौर गांव निवासी 27 वर्षीय कोमल ग्राम सेवक अधिकारी के पद पर तैनात थी। बताया गया कि गुरुवार रात कोमल घर में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब दोनों घेर से घर पहुंचे तो कोमल का शव बेड पर पड़ा हुआ था। बेटी को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। युवती की मौत की खबर से गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही नांगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। बताया गया कि कोमल अपने परिवार में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई भी हैं और दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार की बड़ी बेटी की इस तरह मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि हत्या के कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
युवती की हत्या के मामले में अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम मानी जा रही है। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया। मामले में जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।
