विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 रुपये के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू घाेंपकर हत्या, वारदात के बाद आरोपित फरार; सहारनपुर में सनसनी

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 13 Jul 2026 12:48 PM (IST)

Saharanpur News : सहारनपुर में 30 रुपये के किराए को लेकर हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. आरोपित ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर वारदात को अंजाम दिया।

  2. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, आरोपित की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा के 30 रुपए के किराए को लेकर कहासुनी हो गई। इसके जोगियान पुल स्थित एसबीआई बैंक के सामने रिक्शा चालक की उसकी ही सवारी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार रसूलपुर स्थित दानिश कॉलोनी निवासी शाहिद सोमवार रात करीब 12 बजे अपने रिक्शे में एक युवक को बैठाकर गंतव्य की ओर जा रहा था। रास्ते में किराए को लेकर उसका विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार रिक्शा चालक 50 रुपए मांग रहा था, जबकि आरोपित 20 रुपए दे रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि रिक्शे में बैठा युवक ने अचानक चाकू निकाला और शाहिद पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शाहिद को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में महिला की हत्या से सनसनी, घर में बेड पर पड़ा मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपित की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में चाकुओं से गोदकर की पत्नी की हत्या, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया