मुरादनगर कांड की हो सीबीआइ जांच: आदित्य
मुरादनगर की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। मुरादनगर कांड की सीबीआई जांच की मांग की।
सहारनपुर जेएनएन। मुरादनगर की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। मुरादनगर कांड की सीबीआई जांच की मांग की।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के मुरादनगर में घटित श्मशान घाट कांड से पूरा प्रदेश आक्रोश में है। अंतिम संस्कार में के लिए एकत्र हुए 25 लोगों की मौत गई और काफी लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि ढांचे बनाने वाले ठेकेदार ने कैमरे में कबूल किया है कि उसने निर्माण के लिए 30 प्रतिशत रिश्वत खिलाई है। आदित्य गर्ग ने कहा कि भ्रष्टाचार इस प्रदेश में कोई नई बात नहीं है। कोरोना महामारी काल में प्रदेश सरकार ने आक्सीमीटर की खरीद में भारी घोटाला करके आपदा में अवसर का सटीक उदाहरण पेश किया। उन्होंने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। इस मौके पर राजेश तायल, संजय कुमार, मौ.दानिश, जितेंद्र शर्मा, उमर जैदी, राजकुमार डोगरा आदि रहे।
गाइड लाइन का पालन न करने वाले नशा मुक्ति केंद्रों पर होगी कार्रवाई
सहारनपुर: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने कहा कि जनपद मानक के विपरीत संचालित समस्त प्राइवेट नशा मुक्ति केन्द्रों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार कलक्ट्रेट सभागार में नशा मुक्ति के संबंध में बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केन्द्र का समय-समय पर निरीक्षण किया जाये, जो नशा मुक्ति केन्द्र गाइड लाइन का पालन नही करते उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जब व्यसनी को नशा मुक्ति केन्द्र में लाते है तो उसकी सूचना थाने में दी जाए। नशा मुक्ति केन्द्र में सभी अभिलेखों का रिकार्ड होना चाहिए। उन्होने जिला मद्य निषेध अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी नशा मुक्ति केन्द्रो का माह में निरीक्षण किया जाये। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस सोढी, उप जिलाधिकारी नकुड़ हिमांशु नागपाल, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार, जिला मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी आलोक कुमार उपस्थित रहे।