विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जनता के सवाल उठाऊं या नहीं?' सरकारी अफसरों के सामने MP इमरान मसूद और MLA आशु मलिक के बीच जुबानी जंग

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 19 Aug 2026 07:05 PM (GMT+05:30)

सहारनपुर में 'दिशा' की बैठक के दौरान सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सांसद और विधायक सहारनपुर के विकास भवन में आयोजित बैठक में पहुंचे थे। 

  2. दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चली आ रही है राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद व सहारनपुर देहात सपा विधायक आशु मलिक के बीच की लंबे समय से चल रही अंतरकलह एक बार फिर उस समय सामने आ गई जब सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने को प्रशासन द्वारा आयोजित दिशा की बैठक में टोकाटाकी से शुरू हुई बहस करीब सात मिनट चली। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने पर प्रशासनिक अधिकारी मौन साधे रहे।

दरअसल मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की विकास भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सांसद इमरान मसूद कर रहे थे। इसी बीच सवाल पूछने को मामले को लेकर इमरान मसूद व आशु मलिक के बीच तीखी बहस हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सांसद व विधायक इसकों मामूली बात कहकर पल्ला झाड़ रहे है।

किसने क्या कहा...

  • आशु मलिक : जनता के जुड़े मुद्दों को न केवल उठाया जायेगा बल्कि जवाब भी लिया जायेगा
  • इमरान मसूद - आप दूसरों को बोलने नहीं दे रहे बाकी लोगों को भी बात रखनी है। जो सवाल पूछे गए है उनका जवाब अधिकारी देंगे।
  • आशु मलिक-जो तरीका होता है उसी तरह से सवाल पूछे जा रहे है, उसी तरह से जवाब चाहिए।
  • इमरान-सिर्फ तुम ही सवाल रखते रहोगे
  • आशु मलिक- जनता से जुड़े सवाल न पूछू क्या यह रैली है।
  • इमरान : आप लगातार बोल रहे है...

दोनों नेताओं के बीच करीब सात मिनट तक तीखी बहस चलती रही, मौजूद अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के बीच हुई इस नोकझोंक ने वहां के माहौल को गरमा दिया था लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई और दोनों नेता बैठक में आगे की कार्यवाही में शामिल होते नजर आए।

पहले भी साधते रहे है निशाना

सांसद इमरान मसूद व विधायक आशु मलिक के बीच यह कोई पहला मौका नहीं है, इमरान मसूद जहां गाहे बगाहे आशु मलिक पर निशाना साधते रहे है, जबकि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के खासमखास आशु मलिक भी जवाब देने में कसर नहीं छोड़ते है। लड़ाई सहारनपुर देहात विधान सभा सीट की मानी जा रही है, हाल में ही इमरान मसूद ने खाताखेडी क्षेत्र में एक सड़क का उदघाटन किया था जिसके लेकर दोनों के बीच तानातनी बढ़ गई थी। पिछले करीब दो वर्षों के दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद सार्वजनिक होते रहे हैं। करीब चार घंटे चली दिशा की बैठक में हुई बहस को भी इसी राजनीतिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है.

इन्होंने कहा...

दूसरों को बोलने का मौका दिया जाना चाहिए था, इसमें अंतरकलह कुछ नहीं है, वुडन सिटी खाताखेड़ी की सड़क पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-इमरान मसूद, सांसद।

सदन में नोंकझोंक होती रहती है, लंबे समय बाद बैठक हुई थी। कैंसर व 32 गांवों सहित अनेक मुद्दों पर बात होनी थी, स्मार्ट सिटी में वुडन सिटी को नजरंदाज किया गया है।
-आशु मलिक, विधायक।