मोदी किट वितरण में आंकड़ों की बाजीगरी
देवबंद में मोदी किट वितरण में प्रशासनिक स्तर पर आंकड़ों की बाजीगरी होने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर भाजपा में असंतोष है। भाजपाइयों का दावा है कि अगर मोदी किट में भ्रष्टाचार पाया गया तो संबंधित अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में मोदी किट वितरण में प्रशासनिक स्तर पर आंकड़ों की बाजीगरी होने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर भाजपा में असंतोष है। भाजपाइयों का दावा है कि अगर मोदी किट में भ्रष्टाचार पाया गया तो संबंधित अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।
कोविड-19 काल में प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों व एसआइ लोगों के लिए ग्रामीण व शहरी स्तर पर मोदी किट की व्यवस्था की गई, जिसमें 35 किलो राशन गरीबों को दिया जाना था। इसे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतवार लोगों को बांटना था। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र ग्राम प्रधानों के साथ सांठगांठ कर मोदी किट का वितरण करा दिया गया। इस दौरान भारी गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही है। कुछ गांवों में तो फर्जी नाम सूची में डाले गए, जबकि उन्हें इस किट के दर्शन तक नहीं हुए।
केंदुकी गांव के आजाद सिंह ,शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, खटोली गांव के जॉनी कुमार, विश्वास कश्यप, राम सिंह, व मानकी गांव के महमूद हसन, शहजाद अली ने बताया कि उनके गांव में किसी भी व्यक्ति को मोदी किट प्राप्त नहीं हुई है।
इस संबंध में तहसीलदार कमलेश कुमार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 365 मोदी किट वितरित की जा चुकी है, जिनमें थितकी, ऊंचा गांव, जड़ौदा जट समेत अन्य गांव शामिल हैं। मोदी किट वितरण में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं हुई है। तो क्या ऐसे हुआ खेल?
जनपद में मोदी किट वितरण को लेकर शासन व प्रशासनिक अधिकारी अपने अलग-अलग तर्क दे रहे हैं, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी ने बताया शासन से मिली रिपोर्ट के अनुसार देवबंद में 1065 मोदी किट वितरित होना दर्शाया गया है, जबकि तहसीलदार 365 मोदी किट वितरित करने की बात कही है। भाजपा जिलाध्यक्ष की मानें तो जनपद में 10, हजार से ऊपर मोदी किट भेजी गई थी। जिनका वितरण कराया जा चुका है। प्रशासन ने मोदी की किट वितरण में किया भेदभाव: बजरंग दल
बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजें शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि देवबंद प्रशासन द्वारा एक विशेष समुदाय के लोगों के बीच में मोदी किट का वितरण कराया गया है। जबकि हिदू समाज के गरीब व असहाय लोगों के बीच मोदी किट वितरण नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मोदी की किट में बड़ा घोटाला हुआ है। जिसकी जांच सरकार को गंभीरता के साथ करानी चाहिए ....
सहारनपुर में गरीब व निर्धन लोगों के लिए मोदी किट भेजी गई थी। पूरे जनपद में मोदी किट का वितरण जारी है। अगर कहीं से भी शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-सूर्य प्रताप शाही, प्रभारी मंत्री सहारनपुर।