उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
सामाजिक एवं सांस्कृतिक महिला संगठन प्रेरणा के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद के सहयोग से शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। सामाजिक एवं सांस्कृतिक महिला संगठन प्रेरणा के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद के सहयोग से शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ रजनीश उपाध्याय, सभासद गजराज राणा व नगरपालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार ने विचार रखे। इस दौरान शुभलेश शर्मा, डोली गोयल, ललिता प्रजाप्रति, अंशु उपाध्याय, ममता वर्मा, नीलम गर्ग, इंद्रेश कल्याण, गीता गर्ग, लक्ष्मी गुप्ता, रेखा धीमान, पिकी राणा, वीना राणा, निधि वर्मा, राजेश राणा को प्रशस्ति पत्र देकर एवं पटका पहना कर सम्मानित किया गया। संचालन बिजेंद्र गुप्ता ने किया। गोविदी देवी, प्रवीण गोयल, अजय गर्ग, विकास चौधरी, दीपक त्यागी मौजूद रहे। उधर, बसंत कराटे एकेडमी द्वारा तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित राधाकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नलॉजी डिग्री कालेज में कराटे कोच बसंत उपाध्याय व दीपांशु धीमान ने स्वयं की रक्षा के लिए छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया। वहीं, राजकीय माडल महाविद्यालय कपूरी गोविदपुर में नारी समस्याओं का मनोवैज्ञानिक निराकरण विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डा. राधेश्याम गिरि, प्राचार्य डा. विपिन गिर, नोडल अधिकारी डा. लता शर्मा आदि मौजूद रहे।