मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या
सरसावा में बीती शुक्रवार की रात करीब दस बजे मोहल्ला गीता कालोनी निवासी मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने फांसी लगा आत्म हत्या कर ली।
सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में बीती शुक्रवार की रात करीब दस बजे मोहल्ला गीता कालोनी निवासी मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने फांसी लगा आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कि शुक्रवार की रात को डायल 112 पर सूचना मिली कि सैदपुर रोड गीता कालोनी निवासी एक महिला सोनिया पत्नी हेमंत उम्र करीब 30 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेते शव को कब्जे में ले पंचायत नामा की कारवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया।
थानाध्यक्ष का कहना है कि परिवार से जानकारी ली तो पता चला कि किन्ही घरेलू कारणों को लेकर महिला मानसिक परेशानी में थी।
राजकीय पीजी कालेज में संविधान दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित
गंगोह: लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ डा. ऋतु वर्मा के छात्र-छात्राओं को सम्बोधन से हुआ। संगोष्ठी का विषय भारतीय संविधान के निर्माण में महिलाओं का योगदान तथा क्विज प्रतियोगिता का विषय अपने संविधान को जानों था। इस अवसर पर डा. अर्चना सिंह ने छात्र-छात्राओं से संविधान के निर्माण महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। उन्होने बताया कि संविधान सभा में 299 सदस्यों में 15 सदस्य महिलाएं थी। कमला चौधरी, मालती चौधरी, विजय लक्ष्मी पंडित, रेनुका रे, अम्मू स्वामी नाथन, दुर्गाबाई देशमुख, हंसा मेहता, सरोजनी नायडू, सुचेता कृपालानी, लीला राय, राजकुमारी अमृत कौर आदि इस समिति में शामिल रही। इस के साथ ही स्नातक तथा स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने भी इस विषय पर अपनी बात प्रस्तुत की। डा. आरती उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता दो टीमों में टीम ए व टीम बी के बीच हुई। पांच राउंड की प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। टीम बी विजेता रही। सचालन डा. अर्चना सिंह व डा. आरती उपाध्याय ने किया। इस मौेके पर जूली, मुसकान, प्रीति, गुलनूर, जेबा, साक्षी, निकिता, सचिन खरे आदि मौजूद रहे।