महमूद मदनी बने ¨हदुस्तान की सबसे दमदार मुस्लिम शख्सियत
देवबंद (सहारनपुर) : जमीयत उलमा-ए-¨हद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ¨हदुस्तान की सबसे
देवबंद (सहारनपुर) : जमीयत उलमा-ए-¨हद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ¨हदुस्तान की सबसे दमदार मुस्लिम शख्सियत में शुमार किए गए हैं। आरआइएसएससी (रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटजिक स्टडीज सेंटर) के दुनियाभर के 500 लोगों पर किए गए सर्वे में मदनी को टॉप 50 में 32वां स्थान दिया गया है। ¨हदुस्तान से इस सूची में अकेले महमूद मदनी का नाम शामिल किया गया है।
जमीयत के प्रवक्ता अजीमुल्लाह कासमी ने बताया कि जार्डन की एजेंसी आरआइएसएससी ने 2018-19 की ताजा सूची जारी की है। इसमें दुनियाभर की इस्लामी शख्सियतों के सर्वे में मदनी को बड़ा आलिम और समाजी रहनुमा चुना गया। पाकिस्तान से मुफ्ती तकी उस्मानी, मौलाना अब्दुल वहाब, इमरान खान और मौलाना तारिक जमील का नाम टॉप 50 में शामिल है। रिसर्च सेंटर ने अपने सर्वे में लिखा है कि मदनी ने दहशतगर्दी के खिलाफ मुहिम चलाते हुए मुल्कभर में आतंकवाद विरोधी कांफ्रेंस की। इसका भारत के मुसलमानों पर गहरा असर हुआ।