विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मि‍लेगी LPG, सहारनपुर में तीन महीने के नोटिस के बाद रिफिल बंद करने की कार्रवाई शुरू

By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 20 Sep 2026 06:40 AM (IST)

Saharanpur news: बीपीसीएल पीएनजी कनेक्शन वाले घरों में एलपीजी रिफिल बंद करेगा। महानगर में पहले चरण में 17 हजार से अधिक घरों में ही पीएनजी कनेक्शन शुरू हो चुके हैं।

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. पहले चरण में 190 उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई है।

  2. पीएनजी शुरू होने के बाद भी एलपीजी रखने वाले घर चिन्हित

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। बीपीसीएल द्वारा पीएनजी कनेक्शन वाले घरों में एलपीजी कनेक्शन बंद कराया जाएगा। तेल कंपनियों की ओर से ऐसे 190 उपभोक्ताओं की सूची जारी की है जिनके एलपीजी रिफिल बंद करने किए जाएंगे है।

तीन महीने के नोटिस के बाद रिफिल बंद करने की कार्रवाई शुरू की गई है। रिफिल बंद करने की प्रक्रिया अगली सूचियों के जारी होने तक अनवरत जारी रहने की संभावना है। बीपीसीएल द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में 17 हजार से अधिक पीएनजी कनेक्शन शुरू कराए जा चुके है।

महानगर में बीपीसीएल द्वारा पीएनजी (PNG) की सप्लाई कराई जा रही है। कंपनी के अनुसार 30 हजार से अधिक घरों में पीएनजी के लिए जीआई फीटिंग कराई जा चुकी है। 17 हजार से अधिक घरों में ही पीएनजी कनेक्शन शुरू कराए जा चुके है।

13 हजार घरों में फीटिंग के बाद उपभोक्ताओं द्वारा कनेक्शन शुरू नही कराए जा रहे है। ऐेसे उपभोक्ताओं को लगातार कंपनी की ओर से प्रेरित किया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द अपने कनेक्शन शुरू करा लें।

तेल कंपनियों इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के जिला स्तरीय अधिकारियों की एक निगरानी समिति बनाई गई है। समिति पीएनजी कनेक्शन जारी करने वाले बीपीसीएल गैस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर एलपीजी और पीएनजी कनेक्शनों का डाटा साझा कर रही है, इसमें ऐसे घरों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके यहां पीएनजी कनेक्शन शुरू होने के बाद भी एलपीजी कनेक्शन चालू है।

निगरानी समिति की संस्तुति के अनुसार प्रथम चरण में ऐसे 190 उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई है। 20 से अधिक उपभोक्ताओं की रिफिल गैस एजेंसियों से बंद कराई जा चुकी है। बताते चलें कि इन उपभोक्ताओं को तीन महीने पहले नोटिस जारी किए थे।

अवधि पूरी होने के बाद 190 उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई है। अगले चरण में ऐसे और उपभोक्ताओं की सूची जारी करने की प्रक्रिया चलेगी।

इन्होंने कहा

पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रतिदिन 40-50 आवेदन आ रहे है और लगभग इतने ही नए कनेक्शन विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के यहां शुरू कराए जा रहे है।
-वीरेन्द्र गड़तान, प्रबंधक गैस विभाग, बीपीसीएल