भजन गाकर किया बप्पा का स्वागत, निकाली शोभायात्रा
गणेश चतुर्थी पर नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति की स्थापना की।
सहारनपुर,जेएनएन। गणेश चतुर्थी पर नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति की स्थापना की। भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। जिनमें श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों की धुन पर नृत्य किया और अबीर-गुलाल व फूलों से होली खेली। कई स्थानों पर बप्पा का स्वागत किया गया।
सोमवार को आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में श्री गणपति सेवा समिति ओर से गणपति की स्थापना की गई। पूजन पं. तिलकराज ने कराया। गणपति के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। ध्वाजारोहण कर श्रद्धालुओं ने श्री गणेश को तिलक किया। शोभायात्रा में अबीर-गुलाल व फूलों से होली खेली गई। ध्वजारेाहण व जोत प्रज्ज्वलित अनिल गुप्ता ने की। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समिति के प्रधान सुशांत गुप्ता, स्वर्ण पराशर, सचिन शर्मा, निखिल गुप्ता, रामेंद्र दुबे, सुनील शर्मा, विपिन दुआ, अमित अरोड़ा, अतुल, विकास कुमार, अनिल गुप्ता, चंद्रशेखर मौजूद रहे। शोभायात्रा मंदिर से शुरु होकर जैन कालेज रोड, झंडा चौक, आवास विकास होते हुए वापिस हरि मंदिर पहुंची। आयोजन में महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अरुण गुप्ता, अमित गर्ग, मनीष सचदेवा, संजीव गर्ग, हर्षित गर्ग, निखिल गुप्ता, हरीश चावला, आशीष वशिष्ठ, गौरव दीक्षित, अभिषेक पुंडीर, पुष्पलता गुप्ता, वर्षा पराशर, पारुल गुप्ता, बीना शर्मा, शिल्पी जैन, प्रीति गर्ग, अनुराधा गुप्ता, कोमल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
राज विहार में 12वां उत्सव आरंभ
राज विहार स्थित श्री शिव मंदिर में 12वें गणेश उत्सव का शुभारंभ गणपति की स्थापना कर किया गया। भव्य शोभायात्रा पेपर मिल रोड से होकर शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची। भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्री गणेश का तिलक किया। इस अवसर पर संजय पलसुले ने नारद पुराण के संकट नाशक गणेश स्त्रोत का पाठ किया। संदीप शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी 12 सितंबर तक गणेश उत्सव की धूम रहेगी। रमेश बंसल, संदीप गर्ग, आभा बंसल, चैतन्य निगोसकर, रमेश जोशी, पंकज पाठक, अक्षय त्यागी, गोपाल अग्रवाल, विनय स्वामी, पीडी अरोड़ा, पंकज पाठक, संयोग सैनी, विनय राणा, उत्तरा निगोसकर, सुनीता बंसल, सुषमा त्यागी, आशु गर्ग, अंजलि टंडन, आरती सैनी, मधु गुप्ता,शशी स्वामी, पूनम पाठक आदि शामिल रहे।