विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों के घर ग्राम तक लोनिवि बनाएगा सड़क

By JagranEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 06:40 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के घर व गांव में लोक निर्माण विभाग सड़क बनवाएगा।

स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों के घर ग्राम तक लोनिवि बनाएगा सड़क
स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों के घर ग्राम तक लोनिवि बनाएगा सड़क

सहारनपुर, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के घर व गांव तक मेजर ध्यान चंद विजयपथ योजना अंतर्गत मार्गों पर मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराए जाने के लिए 8 नवंबर तक आवेदन मांगे गये हैं।

प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए मंडल के ऐसे ओलम्पिक, पैरालिंपिक, कामनवेल्थ, एशियाई खेल, विश्वकप, एफ्रोएशियन गेम्स में पदक विजेता अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को छोड़कर अन्य मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के घर/ग्राम तक सड़कों का निर्माण या मार्गों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

प्रेम कुमार ने बताया कि ऐसे खिलाडि़यों के घर तक सडक का निर्माण लोक निर्माण विभाग बनाएगा। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अपने खेल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व मूल निवास प्रमाण-पत्र के साथ क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पो‌र्ट्स स्टेडियम कर सकते हैं।

शिविर लगाकर में महिलाओ को दी अधिकाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से शिविर लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

पटेल नगर चौक पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कैंप में प्राधिकरण के सचिव हृषिकेश पांडेय ने डोर टू डोर के माध्यम से प्राधिकरण की प्रचार सामग्री वितरित की तथा उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। थाना कुतुबशेर के एसएसआइ सुबे सिंह व स्टाफ के द्वारा आम नागरिकों को पुलिस द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के विषय में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी किसी को कोई व्यक्ति तंग करता है तो वह 112 पर डायल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकता है। पुलिस हमेशा आपके लिए तत्पर है। तहसील विधिक सेवा समिति रामपुर मनिहारान के पैनल लायर्स एवं तहसील विधिक सेवा समिति बेहट के पैनल लायर्स अशोक चौहान व पंकज गुप्ता द्वारा अलग-अलग जगह जाकर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किये। डोर टू डोर संपर्क किया। थाना सरसावा पुलिस व जिले के अन्य थानों के द्वारा स्कूलों के द्वारा प्रतियोगिताएं कर जागरूकता अभियान चलाया।