जेएनएन, सहारनपुर। सरकार द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन में गांव की गलियों से लेकर नगर की सड़कों तक सन्नाटा छाया रहा। सबसे बेखबर किसान अपने खेतों में जमे रहे। शनिवार को सुबह के समय कोई भी दुकानदार बाजार में नहीं आया। गली-मोहल्लों के अलावा मुख्य बाजारों में भी सब कुछ बंद नजर आया लेकिन शाम तक आवाजाही लगातार जारी रही। चिकित्सकों, मेडिकल स्टोर, दूध की दुकानें ही खुली। प्रशासन ने सब्जी बेचने वालों को इजाजत दे रखी थी, लेकिन उन्होंने इस बार भी लॉकडाउन में भागीदारी रखी। गंगोह ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें बंद रही तथा लोग घर पर ही रहे। मौसम की अनियमितता को देखते हुए किसान कटाई में लगा रहा। शनिवार को पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया तथा नगर को सैनिटाइज किया।
नगर में पुलिस की सख्ती का असर दिखाई दिया। लाकडाउन के चलते जहां नानौता का बाजार पूरी तरह से बंद रहा, वहीं सड़कें भी सूनी रही। नगर पंचायत द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया गया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष सौबीर नागर ने लोगों से लाकडाउन के दौरान घरों में ही रहने की अपील की थी। रोडवेज बसों में भी एक दो यात्री ही नजर आए।
अंबेहटा शुक्रवार रात आठ बजे से लगाए गए लाकडाउन में शनिवार को कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आये। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में नगर के विभिन्न मोहल्लों व गलियों में कीटनाशक छिड़काव किया। साथ ही नालियों के किनारे ब्लीचिग पाउडर डाला गया। सब्जी, फल विक्रेता रेहड़ी पर सामान रख कर गली-गली घूमते रहे।
सड़क दूधली लॉकडाउन का पहले दिन क्षेत्र में पूरा असर देखने को मिला। हाईवे से लेकर बाजारों तक में सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक कि सब्जी की दुकानें तक बंद रही। लाक डाउन के चलते चौबीस घंटे व्यस्त रहने वाला देहरादून हाईवे शनिवार सुबह से ही बिल्कुल सुनसान दिखा। हाईवे किनारे ढाबे व रेस्टोरेंट सहित कार शोरूम व कारखाने आदि सब बंद रहे। इसके अलावा माहीपुरा चौक, चकहरेटी तथा सड़क दूधली में बाजार पूरी तरह बंद रहे। दिनभर अति व्यस्त माहीपुरा चौक लाकडाउन के चलते पूरी तरह सुनसान रहा।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a