Move to Jagran APP

2022 में 300 से अधिक सीटें जीेतेगी भाजपा: मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल माध्यम से सहारनपुर मंडल में 890.53 करोड़ की 291 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM (IST)
2022 में 300 से अधिक सीटें जीेतेगी भाजपा: मौर्य
2022 में 300 से अधिक सीटें जीेतेगी भाजपा: मौर्य

सहारनपुर, जेएनएन। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल माध्यम से सहारनपुर मंडल में 890.53 करोड़ की 291 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्वयं को उपमुख्यमंत्री मानकर जनसेवा में जुट जाएं। अधिकारी, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज न करें।

loksabha election banner

शुक्रवार को शहीद निशांत शर्मा मार्ग स्थित सर्किट हाउस के प्रांगण में आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री लखनऊ में विमान में आई तकनीकी खराबी के चलते नहीं आ सके। लखनऊ से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप में शामिल हुए और कहा कि प्रदेश सरकार ने किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया। सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास कराया। सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है। कोरोना महासंकट में कोई भूखा न सोए, इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब अन्य कल्याण योजना से देश भर में 80 करोड़ लोगों को लाभान्वित करने का काम किया गया। कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा की आंधी चल रही है। 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीटें भाजपा जीत कर फिर सत्ता में आएगी। कहा कि 100 प्रतिशत वोट में 60 प्रतिशत हमारा है और बाकी 40 में बंटवारा है। इस बंटवारे में भी हमारा हिस्सा है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल में वे सीटें भी जिताने का काम करें जो पिछली बार हम नहीं जीत सके थे। खिलाड़ियों, मेधावी छात्र-छात्राओं, शहीद सैनिकों और पुलिस जवानों को सम्मान देने का काम लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। जनता की सुरक्षा एवं विकास से संबंधित जितनी मांग उनके पास आई है, वे उन सबको स्वीकार करते हैं। सहारनपुर में विवि शुरू होगा। बिजली की किल्लत दूर हुई है। गुंडे और अपराधी कानून के राज से डर रहे हैं। उन्होंने यमुना नदी पर हरियाणा से जोड़ने के लिए आल्हपुर-सौंधेबांस गांव में पुल निर्माण की स्वीकृति दी। उन्होंने 890 करोड़ 53 लाख 22 हजार की 291 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मंडल के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.