किसान क्रांति यात्रा में पहुंचने की अपील
बिहारीगढ़ (सहारनपुर) : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दर्जनों गांव में भ्रमण्
बिहारीगढ़ (सहारनपुर) : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दर्जनों गांव में भ्रमणकर आगामी 23 सितम्बर को हरिद्वार से शुरू होने जा रही किसान क्रांति यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। यात्रा किसानों की हो रही अनदेखी को लेकर की जा रही है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दर्जनों गांव में भ्रमण किया। कस्बे में बुग्गावाला रोड भाकियू के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये जिलाध्यक्ष चौधरी चरण ¨सह ने बताया किसानों की अनदेखी को लेकर किसान क्रांति यात्रा 23 सितम्बर को हरिद्वार के टिकैत घाट से शुरू की जायेगी। जिसका दस दिन बाद दिल्ली में जाकर दो अक्टूबर को समापन होगा। यात्रा किसानों के हितों की सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी को लेकर की जा रही है। यात्रा में प्रति दिन 20 दिन चलने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि किसानों के गन्ने का भुगतान समय से न होना, किसानों की आत्म हत्या के मामले बढ़ने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पूरा लाभ न मिलना आदि समस्याओं को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा की सफलता के लिए क्षेत्र खुशहालीपुर, शेरपुर, औरंगाबाद, मनोहरपुर, तोता टांडा, सुंदरपुर आदि दर्जनों गांव में भ्रमणकर किसानों से संपर्क करते हुए किसानों को अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान जिला प्रवक्ता रघुवीर ¨सह, राजवीर ¨सह, अजय कांबोज, सुरेश सैनी, देशपाल, धर्मपाल, खड़क ¨सह, अशोक कांबोज, अनीस गौड, अरविन्द कांबोज, सोहनवीर, चंचल, साजिद, मंसूर गौड़, बबली कांबोज, अजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।