Karwa Chauth: छलनी और चांद की थीम वाले करवा चौथ स्पेशल सूट ने मोहा महिलाओं का मन
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं कपड़ों, कॉस्मेटिक और चूड़ियों की ...और पढ़ें

रामपुर मनिहारान में कपड़े की दुकान पर डमी पर लगा करवा चौथ स्पेशल सूट और सूट देखती महिलाएं। जागरण
HighLights
800 से 1400 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है यह सूट।
करवा चौथ के लिए खरीदारी को पहुंच रही हैं महिलाएं।
संवाद सूत्र, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। करवा चौथ पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाओं ने त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में कपड़ों, कॉस्मेटिक, चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई देने लगी है। सबसे अधिक मांग करवा चौथ स्पेशल सूट की देखने को मिल रही है।
दुकानदारों ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए सूट की नई डिजाइन और आकर्षक रंगों की कई वैरायटी मंगाई हैं। करवा चौथ पर महिलाएं विशेष रूप से लाल, हरे व अन्य रंग के सूट को पसंद कर रही हैं। बाजार में इस समय करवा चौथ स्पेशल सूट की कीमत करीब 800 रुपये से लेकर 1400 रुपये तक है।
बजट के अनुसार अलग-अलग डिजाइन और कपड़े में सिल्क, राजस्थानी सूट, पंजाबी सूट, काटन मिक्स सूट सहित काफी वैरायटी उपलब्ध होने के कारण महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं।
नए डिजाइन के सूट बने पहली पसंद
दुकानदारों के अनुसार इस बार करवा चौथ के लिए विशेष रूप से सूट महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इनमें छलनी से चांद को देखते हुए डिजाइन दिया गया है। कुछ सूट पर करवा चौथ थीम से जुड़े डिजाइन भी देखने को मिल रहे हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने अलग-अलग बजट के ग्राहकों के लिए कई विकल्प रखे हैं।
श्रृंगार और चूड़ियों की दुकानों पर भी भीड़ शुरू
कपड़ों के साथ ही चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर भी महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। बाजार में महिलाएं करवा चौथ के लिए कपड़ों के साथ मैचिंग चूड़ियां और ज्वेलरी भी खरीद रही हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी।
दुकानदारों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद
दुकानदारों का कहना है कि करवा चौथ से पहले बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। इस समय महिलाएं पहले कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीद रही हैं। आने वाले दिनों में बाजार में और अधिक भीड़ होने की संभावना है। त्योहार के लिए विशेष रूप से मंगाए गए सूट की बिक्री अच्छी हो रही है, जिससे दुकानदारों में भी उत्साह है।
