Move to Jagran APP

करवाचौथ के लिए देर रात तक रही बाजारों में रौनक

सहारनपुर : पति की दीर्घायु की कामना के लिए रखे जाने वाले व्रत करवाचौथ के लिए महिलाओं मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 11:16 PM (IST)
करवाचौथ के लिए देर रात तक रही बाजारों में रौनक
करवाचौथ के लिए देर रात तक रही बाजारों में रौनक

सहारनपुर : पति की दीर्घायु की कामना के लिए रखे जाने वाले व्रत करवाचौथ के लिए महिलाओं में तैयारियों को लेकर काफी उत्साह है। महिलाओं के उत्साह को देखते हुए बाजारो में खूब चहल कदमी रही। महिलाएं टोलियां बनाकर बाजारों में कपड़ों, गहनों और अन्य सामानों की खरीदारी करती नजर आई। मेहंदी लगवाने के लिए देर रात तक स्टालों व ब्यूटी पार्लर में भारी भीड़ रही।

loksabha election banner

शुक्रवार को कोर्ट रोड, हकीकत नगर, नेहरू रोड मार्किट रोड, दाल मंडी, पुराना सर्राफा बाजार, रायवाला आदि मुख्य बाजारों में शाम होते ही महिलाओं की भीड़ उमडऩे लगी। दिन में दुकानों पर महिलाएं खरिददारी करती नजर आई। कोर्ट रोड व पुराना सर्राफा बाजार में सर्वाधिक भीड़ ज्वैलर्स के यहां रही। हकीकत नगर,शारदा नगर, बाजोरिया रोड, नुमाईश कैंप,बेरीबाग, आवास विकास, गंगोह रोड, लेबर कालोनी, चिलकाना रोड, भूतेश्वर मंदिर रोड पर महिलाओं ने अपनी अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदी। इसके साथ ही महिलाओं ने पूजा के लिए करवों व पूजा के सामान की भी खरीदारी की।

हर बार की तरह इस बार भी बाजारों में करवों की अलग-अलग वैरायटी बाजारों में है। लेकिन महिलाओं बाजारों में उपलब्ध चांदी का करवा सबसे अधिक आकर्षित कर रहा है। कुछ महिलाओं ने उपयोग के लिए कुछ ने दूसरों को गिफ्ट देने के लिए करवों की जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने बाजारों में चूडिय़ों, ज्वैलरी, कपड़े, साड़ी, सूट, मिठाई व फलों आदि की दुकानों से खूब खरीदारी की। इस पर्व को लेकर महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर व मेहंदी लगाने वाले की दुकानों पर जाकर अपने हाथों पर नए-नए डिजाइनों की। मेहंदी लगवाई तथा मेकअप करवाया।

देर रात तक ब्यूटी पार्लर व जगह-जगह लगे स्टालों पर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.