श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा
बेहट में बुधवार से माता श्री शाकंभरी देवी नवरात्र के पावन पर्व पर श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का जसमोर में मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। इस कलश यात्रा में गांव सहित आसपास के अनेक महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में बुधवार से माता श्री शाकंभरी देवी नवरात्र के पावन पर्व पर श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का जसमोर में मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। इस कलश यात्रा में गांव सहित आसपास के अनेक महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह कथा 26 जनवरी की रात्रि देश के शहीदों एवं सम्मान में श्रद्धा सुमन एक शाम सेनानियों के नाम के साथ संपन्न होगी। जबकि उस दिन दोहपर एक बजे यज्ञ और पूर्णाहुति तथा प्रसाद वितरण के साथ विधि विधान से कथा का समापन होगा। यह जानकारी कथा व्यास पंडित संजय प्रपन्नाचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को माता श्री शाकंभरी देवी जी की जयंती है।
गुरु गोविद सिंह जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
गंगोह: गुरु गोविद सिंह जी का प्रकाश उत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया है। शब्द-कीर्तन के बाद लंगर भी चला, गुरुद्वारों पर रोशनी भी की गई।
एक सप्ताह पूर्व से गुरुद्वारे में शुरू हुए सुखमणी साहब के पाठ चल रहे थे, जो बुधवार को सुखमणी साहब के पाठ का समापन किया गया।
पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारे में सबसे पहले शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया तथा अरदास भी की गई। इस दौरान जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल का नारा भी गूंजा। सर्दी के बावजूद कार्यक्रम में सिक्खों के अलावा अन्य वर्गो के लोगों ने भी भाग लिया। इसके बाद लंगर चला, लंगर में हजारों लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अरविद पाल सिंह कपूर, तलविद्र कौर, गुरूदीप कौर, अमरदीप सिंह लाड्डी, हरप्रीत कौर, लक्की, कबीर अरोड़ा, शिवम, अरविद आदि की भागीदारी रही। दैदनोर गुरूद्वारे मे भी गुरुग्रंथ साहिब का पाठ हुआ। यहां आयोजित लंगर में भी काफी संख्या में लोग शामिल हुए। क्षेत्र के गुरुनानकपुरा, बोड़पुर, आदि स्थानों पर भी शब्द कीर्तन व लंगर का आयोजन हुआ।