आइटीआइ संचालकों का शोषण बर्दाश्त नहीं: डॉ. मलिक
सहारनपुर: अखिल भारतीय प्राइवेट आइटीआइ वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मि
सहारनपुर: अखिल भारतीय प्राइवेट आइटीआइ वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारी संस्थान संचालकों का शोषण कर रहे है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मलिक ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी संस्थानों का शोषण कर रहे हैं जब शुल्क प्रतिपूर्ति छात्रों के खाते में सीधे भेज रही है तो संस्थानों पर गबन के आरोप क्यों लगाए जा रहे है। गलत नीतियों के कारण संस्थानों का लगातार शोषण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अनेक विद्यार्थी छात्रवृति के साथ संस्थान की शुल्क प्रतिपूर्ति लेकर चंपत हो जाते है। शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान होने के साथ ही संस्थानों में आना बंद कर देते है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रवीन चौधरी ने कहा कि शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे संस्थानों के खाते में आनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर संस्थानों को परेशान किया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। संचालन पंकज सैनी ने किया। इस दौरान सोनू यादव, परिक्षित शर्मा, विनोद शर्मा, राहुल, ऋषिपाल सैनी, दिलनवाज, मनोज चौधरी, संजय शर्मा, धनीराम सैनी, विपिन कुमार, विक्रांत थे।