100 मीटर दौड़ में इकरा व नंदनी अव्वल
मैक्सफोर्ट वर्ल्ड स्कूल में स्पोटर्स-डे जासं सहारनपुर मैक्सफोर्ट वर्ल्ड स्कूल में आयोजित स्पोटर्स-डे में छात्र-छात्राओं ने रेस कबड्डी खो-खो वालीबॉल लोंग जंप व ताइक्वांडों में शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर रेस में इकरा व नंदनी यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सहारनपुर जेएनएन। मैक्सफोर्ट वर्ल्ड स्कूल में आयोजित स्पोटर्स-डे में छात्र-छात्राओं ने रेस, कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, लॉग जंप व ताइक्वांडो में दमखम दिखाया। 100 मीटर रेस में इकरा व नंदनी यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शुक्रवार को कैलाशपुर स्थित स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सुरेश बजाज ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। 14 वर्षीया इकरा व 16 वर्षीया नंदनी यादव ने 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। आशा माडर्न स्कूल के संजय भी प्रथम स्थान पर रहे। सोफिया गर्ल्स स्कूल ने खो-खो अंडर-14 व अंडर-16 में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा कबड्डी, वालीबॉल, लॉग जंप व ताइक्वांडो में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रिमाउंट डिपो के कर्नल एमके भट्ट, सेंट मैरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुषमा बजाज व क्रिसेंट स्कूल की प्रधानाचार्या कुलसुम रहे। आयोजन में गार्गी बजाज, प्रतिभा, जुबेर, रवि, पायल, नवनीत, एकता सैनी, रेखा नारंग, कन्हैया आदि का सहयोग रहा।