रावण की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में इंटरनेट सेवा एक बार फिर से बंद
जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने ने बताया कि रावण की गिरफतारी के बाद सोशल मीडिया पर आज भी लोग तरह-तरह के कमेंट डालने लगे हैं।
सहारनपुर (जेएनएन)। लंबे समय तक सहारनपुर को जातीय हिंसा में जलाने के आरोपी चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी के बाद से एक बार फिर माहौल गरम हो गया है। इसको देखते हुए सहारनपुर में एक बार फिर से इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। यहां इंटरनेट सेवा अब दो दिन तक बंद रहेगी।
चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की गिरफ्तारी के बाद जिले की इंटरनेट सेवा दो दिन के लिए बंद कर दी गई है। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने ने बताया कि रावण की गिरफतारी के बाद सोशल मीडिया पर आज भी लोग तरह-तरह के कमेंट डालने लगे हैं। इसी के चलते तत्काल प्रभाव से दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हिंसा प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इससे पहले भी सहारनपुर में करीब एक हफ्ते तक इंटरनेट सेवा बंद की जा चुकी है।