Move to Jagran APP

सहारनपुर में आज से इंटरनेट सेवा बहाल, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की नजर

सहारनपुर में आज से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। इसके बीच में भी जिला प्रशासन की सोशल मीडिया पर नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने आज दस बजे से इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 11 Jun 2017 10:45 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 11:57 AM (IST)
सहारनपुर में आज से इंटरनेट सेवा बहाल, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की नजर
सहारनपुर में आज से इंटरनेट सेवा बहाल, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की नजर

सहारनपुर (जेएनएन)। जातीय हिंसा की आग में झुलसे सहारनपुर में आज से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। पहले इंटरनेट सेवा को कल ही बहाल होना था, लेकिन प्रदीप चौहान का शव आने के बाद से माहौल बिगडऩे की आशंका के कारण इसको कल तक के लिए रोका गया था। 

loksabha election banner

सहारनपुर में आज से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। इसके बीच में भी जिला प्रशासन की सोशल मीडिया पर नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने आज दस बजे से इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश दिया है। पांच मई को यहां पर दो वर्गों में संघर्ष के बाद जिला प्रशासन ने मोबाइल नेट की सेवाओं पर रोक लगा दी थी। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि आज दस बजे से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। जिला प्रशासन इसके किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर बेहद सख्त कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर बराबर नजर रखे हुए है। किसी अप्रिय टिप्पणी पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 

हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर लगातार अपलोड हो रहे रावण के वीडियो पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे थे। भीम आर्मी से जुड़े कई युवक लगातार वीडियो वायरल कर रहे थे। फेसबुक पर रविदास नाम के एकाउंट पर रावण अभी भी सक्रिय है। इंटरनेट सेवा बहाल करने के बाद सहारनपुर के डीएम पी के पाण्डेय ने बताया कि जिला प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर होगी।

यह भी पढ़ें:राज्यपाल की रिपोर्टः सहारनपुर हिंसा से निपटने में नाकाम रहा प्रशासन

पिछली पांच मई को महाराणा प्रताप के जन्मदिवस पर मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर दो वर्गों में संघर्ष हुआ था। जिसके बाद भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस झड़प के बाद सहारनपुर चार बार सुलगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं के सहारनपुर प्रवेश पर प्रतिबंध, इमरान मसूद को दौड़ाया

इसकी गाज जिलाधिकारी एनपी सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे पर भी गिरी। इसके बाद अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई थी।

यह भी पढ़ें: अब सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी प्रमुख को मिला कांग्रेस का साथ

तीन दिन पहले पुलिस ने सहारनपुर हिंसा के मास्टरमाइंड चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने चंद्रशेखर पर 12 हजार का इनाम घोषित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.