Move to Jagran APP

अनुभव व नई सोच से आगे बढ़ेंगे उद्योग: मिगलानी

अनुभव व नई सोच से आगे बढ़ेंगे उद्योग मिगलानी

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 11:03 PM (IST)
अनुभव व नई सोच से आगे बढ़ेंगे उद्योग: मिगलानी
अनुभव व नई सोच से आगे बढ़ेंगे उद्योग: मिगलानी

सहारनपुर जेएनएन। उद्यमी संगठन आइआइए की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में संस्था की सदस्यता बढ़ाने और इसी माह सौ नए सदस्य जोड़ने की घोषणा की गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रविद्र मिगलानी ने यूथ विग सेल का गठन किया। युवा उद्यमी चिराग सुनेजा को इसका कन्वीनर बनाया गया। कहा कि यूथ विग का उद्देश्य युवाओं की नई सोच को आगे लाकर उनकी एनर्जी एवं नई तकनीकी जानकारी और सीनियर पदाधिकारियों के अनुभवों का मिश्रण कर उद्योगों एवं संस्था को नई ऊचाइयों तक ले जाना है।

loksabha election banner

आइआइए की प्रथम कार्यकारिणी बैठक रविवार की रात दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई। चैप्टर चेयरमैन रविद्र मिगलानी ने कहा कि संस्था उद्यमियों की समस्याओं के निवारण के लिए कटिबद्ध है। इस माह संस्था के साथ 100 सदस्य जोड़े जाएंगे ताकि सदस्य संख्या बढ़े और राष्ट्रीय स्तर पर संस्था मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में जो स्थानीय व प्रशासनिक समस्याएं होती हैं, उनका निराकरण संस्था के स्तर से हो सके, इस संबंध में दिल्ली रोड, देहरादून रोड, बेहट रोड, व पिलखनी औद्योगिक क्षेत्रों में क्षेत्रीय बैठक आयोजित की जाएंगी। संस्था के सदस्यों के ज्ञानवर्धन केलिए मोटिवेशन स्पीकर एंड मैन पॉवर रिटेशन, एक्सपोर्ट एवं सिडबी के साथ शीघ्र ही सेमिनार किया जाएगा।

संचालन करते हुए महासचिव राजेश सपरा ने सभी सदस्यों से साप्ताहिक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। नवनियुक्त युथ विग कन्वीनर चिराग सुनेजा ने कहा कि संस्था द्वारा युवाओं की सोच को आगे बढ़ाने के लिए जो विश्वास उन पर जताया गया है, उसी जिम्मेदारी से वह कार्य करेगें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने सरकारी विभागों के अपडेट शासनादेश एवं नोटिफिकेशन के बारे में सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, प्रमोद मिगलानी, केएल अरोडा, संजीव अरोडा, प्रियेष गर्ग, संजय बजाज, अनूप खन्ना ने भी विचार रखे। प्रदेश उपाध्यक्ष आरके धवन, प्रदेश सचिव केआर सिघल, एस कुमार, अशोक गांधी, प्रमोद सडाना, सचिन मैत्रेय, सुशील सडाना, अशोक बजाज, सुषमा बजाज, प्रतीक मिगलानी, राहुल सडाना, आशीष मिगलानी, तन्मय सचदेवा, शरद धमीजा, सिद्धार्थ धवन, मंयक अरोड़ा, आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.