त्योहारों पर वाया सहारनपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या; मुंबई व बिहार रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत
Saharanpur News: रेलवे त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सहारनपुर के रास्ते कई और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
त्योहारों में बढ़ती यात्री भीड़ के कारण रेलवे का निर्णय।
पूर्व में ही वाया सहारनपुर छह अप व डाउन ट्रेनों का संचालन।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे लंबी दूरी कई और फेस्टीवल स्पेशल ट्रेने संचालित करने की तैयारी में है। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सफर में खासी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 154 ट्रेनों का संचालन किया जाता है जिसमें आम दिनों में 32 से 35 हजार यात्री सफर करते है। त्योहारों के सीजन यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती रही है तथा 40 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जाती रही है।
वर्तमान में भी तमाम मार्गों की लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के साथ ही भारी वेटिंग चल रही है। रेलवे ने यात्रियों की संख्या का अनुमान तथा वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए पूर्व में ही वाया सहारनपुर छह अप व डाउन ट्रेनों का संचालन आरंभ किया हुआ है। इन ट्रेनों को नवंबर के अंतिम सप्ताह संचालित किया जायेगा।
यही नहीं कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए है लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे सभी प्रयास कम साबित हो रहे है। रेल अधिकारियों ने आफ दा रिकार्ड बताया कि यात्रियों की संख्या व बढ़ती वेटिंग लिस्ट पर रेलवे ने वाया सहारनपुर मुंबई, अयोध्या तथा बिहार मार्ग पर और फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।
वर्तमान में यह फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन हो रही संचालित
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे द्वारा वाया सहारनपुर कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, इनमें
- गाड़ी संख्या 04221 व 04222 वाराणसी बठिंडा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन वाराणसी से प्रत्येक रविवार और बठिंडा से प्रत्येक सोमवार को संचालित की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 04511 व 04512 पटना चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन पटना से चंडीगढ़ के बीच वाया सहारनपुर रूट पर संचालित की जा रही है जो कि 27 नवंबर चलेगी।
यह हैं स्पेशल ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 04615 व 04616 फिरोजपुर-पटना के बीच संचालित की जा रही है
- गाड़ी संख्या 04667 व 04668 अमृतसर-बरौनी के बीच संचालित की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 04227 व 04228 वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच संचालित की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 05193 व 05194 छपरा-बठिंडा के बीच संचालित की जा रही है।
