भारतीय शिक्षा पूरी दुनिया में मशहूर
डोइअन यूनिवर्सिटी नाबास्का अमेरिका के प्रेसिडेंट जैक कार्टर एणिडया बटलर व जैक होय ने कहा भारतीय शिक्षा की प्रसिद्धि पूरी दुनिया में मशहूर है। भारतीय शिक्षा लेकर लोग अपना नाम पूरी दुनिया में कर चुके हैं। सोमवार को एन आर आई विनोद गुप्ता की संस्था रामरति एजुकेशन कॉन्प्लेक्स में शैक्षिक गतिविधियों का भ्रमण करने आए डोइअन यूनिवर्सिटी नाबास्का अमेरिका के प्रेसिडेंट जैक
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : डोइअन यूनिवर्सिटी नाबास्का अमेरिका के प्रेसिडेंट जैक कार्टर, एण्डिया बटलर व जैक होय ने कहा भारतीय शिक्षा पूरी दुनिया में मशहूर है। भारतीय शिक्षा के अंतर्गत लोग अपना नाम पूरी दुनिया में कर चुके हैं।
सोमवार को एन आर आई विनोद गुप्ता की संस्था रामरति एजुकेशन कांप्लेक्स में शैक्षिक गतिविधियों का भ्रमण करने आए डोइअन यूनिवर्सिटी नाबास्का अमेरिका के प्रेसिडेंट जैक कार्टर व जैक होय, एण्डिया बटलर ने हिलेरी क्लिटन नर्सिंग स्कूल व बिल क्लिटन स्कूल का भ्रमण कर वहां चलाए जा रहे पाठ्यक्रम, विभिन्न लैब, लाइब्रेरी देखी और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं से आचार विचार प्रदान किए। डोइअन यूनिवर्सिटी नाबास्का अमेरिका के प्रेसिडेंट जैक कार्टर व जैक होय ने कहां कि विनोद गुप्ता अमेरिका में बसे होने के बावजूद अपनी जन्मभूमि से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा यह संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। रामरति एजुकेशन कांप्लेक्स प्रेसिडेंट राज कमल सक्सेना ने विदेशी मेहमानों को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। हिलेरी क्लिटन नर्सिंग स्कूल प्रधानाचार्य सनीस वी एम व बिल क्लिटन स्कूल प्रधानाचार्य डॉ एस पी सिंह ने शिक्षण संस्थानों की शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रियंका जोशी, जैसन, नेहा शर्मा, अमृता सिंह आदि मौजूद रहे।