विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर में एनआरआइ अजय गुप्ता के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 06 Mar 2018 11:55 AM (IST)Updated: Tue, 06 Mar 2018 03:33 PM (IST)

आयकर विभाग की टीमों ने अजय गुप्ता एनआरआई के रानी बाजार स्थित पुस्तैनी मकान पर छापेमारी की। इसके साथ कई ...और पढ़ें

सहारनपुर में एनआरआइ अजय गुप्ता के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा
सहारनपुर में एनआरआइ अजय गुप्ता के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

सहारनपुर (जेएनएन)। दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे अप्रवासी भारतीय व्यापारी अजय गुप्ता को दोहरा झटका लगा है। आज आयकर विभाग की टीमें ने सहारनपुर में उनके घर के साथ प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है।

आयकर विभाग की टीमों ने अजय गुप्ता एनआरआई के रानी बाजार स्थित पुस्तैनी मकान पर छापेमारी की। इसके साथ कई और जगह पर उनके खातों तथा आय-व्यय की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा देने के बाद से दक्षिण अफ्रीका में रह रहे गुप्ता बंधु जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। आज सहारनपुर के साथ ही अजय गुप्ता के भारत में अन्य शहरों के प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की जा रही है। उद्योगपति अजय गुप्ता के सहारनपुर स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स और आर्थिक अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने छापा मारा। एनआरआई अजय गुप्ता के शिवधाम दफ्तर और आवास पर छापेमारी चल रही है। छापेमारी में साउथ अफ्रीका के अधिकारी भी मौजूद हैं। थाना सदर बाजार क्षेत्र में एनआरआई अजय गुप्ता के ठिकानों पर चल रही छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।

साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की सहारनपुर निवासी उद्योगपति अजय गुप्ता बंधुओं से नजदीकी के चलते उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। जिसके बाद जैकब जुमा को अपने पद से इस्तीफा भी देना देना पड़ा।

आयकर की टीम सुबह सात बजे से अजय गुप्ता के रानीपुर बाजार स्थित आवास पर छानबीन में जुटी है। गुप्ता बंधु आयकर का छापा पडऩे से पहले ही दक्षिण अफ्रीका जा चुके थे। जांच एजेंसियों के छापा मारने की खबर फैलते ही अजय गुप्ता के मकान के पास भारी भीड़ जमा होने लगी थी।

सहारनपुर में दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे गुप्ता बंधुओं में सबसे बड़े अजय गुप्ता के खिलाफ छह महीने पहले सहारनपुर में जमीन की खरीद-फरोख्त में लाखों की हेराफेरी और धोखाधड़ी से संबंधित एक मुकदमा थाना सदर में दर्ज कराया गया था।

गौरतलब है कि करीब 25 वर्ष पहले सहारनपुर से दक्षिण अफ्रीका गया गुप्ता परिवार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहा है। पदच्युत राष्ट्रपति जैकब जुमा की समूची सरकार को ही अपनी जेब के हवाले कर लेने के आरोप में गुप्ता बंधु अब जोहांसबर्ग पुलिस के निशाने पर हैं।