सीएए के विरोध में विदेशी शक्तियां भी शामिल: नागर
उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान के चेयरमैन व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लाकर पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने 70 वर्षों से प्रताड़ना झेल रहे पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जीवन जीने का अधिकार दिया है।
सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान के चेयरमैन व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लाकर पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने 70 वर्षों से प्रताड़ना झेल रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जीवन जीने का अधिकार दिया है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर रविवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेशी अल्पसंख्यकों को यहां बसाने की बात पूर्व की स. मनमोहन सिंह सरकार भी करती रही थी। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम किया है।
महापौर संजीव वालिया ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं अपितु राष्ट्र से जुड़ा विषय है। अनुरोध है कि 11 तारीख को रैली संचलन में अधिक से अधिक लोग उपस्थित हों। गोष्ठी को पूर्व विधायक राजीव गुंबर, रविद्र मोल्हू, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, दिनेश सेठी, हेमंत अरोड़ा ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर महामंत्री नरेश धनगर, किशोर शर्मा, प्रमोद कौशिक, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, विपिन चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, अनिल मित्तल, शीतल विश्नोई, विक्रम शर्मा, विशाल दुआ, विपिन सलूजा, नूतन शर्मा, रेखा रोहिला, वीना बजाज, अवनीत कौर, आदित्य भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, हितेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।