यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saharanpur News: सहारनपुर में पति के सिर पर सवार हुआ खून तो कर दी पत्नी की हत्या फिर फांसी लगाकर दी जान
सहारनपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी के ...और पढ़ें

संसू, सहारनपुर। नागल थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर नागल ब्लाक के बराबर में 45 वर्षीय सोमपाल का मकान हैं। सोमपाल पंजाब में रहकर मजदूरी करता था।
पुलिस के अनुसार सोमपाल पांच दिन पहले घर पर आया था। उस समय सोमपाल का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। पत्नी के साथ मारपीट की तो उसके दोनो बेटों ने सोमपाल को भला-बुरा कहा था। इसके बाद वह वापस चला गया था।
नागल थाना प्रभारी कुसुम भाटी ने बताया कि सोमपाल बुधवार की देर रात करीब तीन बजे घर आया और आते ही झगड़ा पत्नी से झगड़ा हो गया। इस पर उसने पत्नी की चाकू 40 वर्षीय पत्नी कौशल पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सोमपाल ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
