विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP इमरान मसूद बोले- 'मेरे परिवार का कोई सदस्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा', गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 25 May 2026 06:36 PM (IST)

Imran Masud : सांसद इमरान मसूद ने घोषणा की है कि उनके परिवार का कोई सदस्य 2027 का विधानसभा चुनाव ...और पढ़ें

सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सांसद इमरान मसूद।

 सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सांसद इमरान मसूद।  

HighLights

  1. केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई और तेल की कीमतों पर सरकार को घेरा।

  2. बकरीद पर सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील।  

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद ने जहां केन्द्र सरकार की नीतियों से लेकर, महंगाई, बढ़ते तेल के दामों तथा गाय कुर्बानी की मसले पर सरकार को घेरा। वहीं बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनके परिवार का कोई सदस्य 2027 का विधान सभा चुनाव नहीं लड़ेगा।

कैंप कार्यालय पर पत्रकारवार्ता में इमरान मसूद ने कहा कि चुनाव कौन लड़ेगा यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि तेल के दामों में वृद्धि ही नहीं देश में आर्थिक भूचाल आया हुआ है। बंगाल हो या आसाम अथवा कोई भी प्रदेश मुसलमान गाय की कुर्बानी नहीं करेंगे। गाय आस्था का प्रतीक है इसलिए सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे।

देश का माहौल क्या है, इससे अंदाजा लगाया जाता है कि छोटा सा मूवमेंट शुरू होता है उससे 22 करोड़ लोग जुड़ जाते है जोकि लोगों का आक्रोश दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने विदेश नीति से जो खिलवाड़ किया है, सस्ते तेल के लिए दोस्त को दोस्त नहीं समझा खामियाजा जनता भुगत रही है। अब भारत में अमेरिका तय करता है कि तेल कहां से खरीदना है?

इमरान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें तथा कोई ऐसा काम न करे जिससे नफरत फैलाने का मौका मिल सके। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में मुसलमानों की हत्याएं की जा रही है। उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे है।

जिलाध्यक्ष संदीप राणा, पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, महेंद्र तनेजा, गणेश दत्त शर्मा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- VIP की तरह UP के सर्किट हाउसों में ठहर सकता है आम आदमी, इसका लाभ लेने को आपको करना होगा यह काम