Imran Masood: 'मैं वंदे मातरम नहीं गाऊंगा', बयान देकर फिर विवादों में घिरे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
Imran Masood: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वंदे मातरम न गाने का बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (फाइल फोटो)
HighLights
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वंदे मातरम गाने से इन्कार किया।
कहा, अल्लाह के अलावा किसी की इबादत नहीं कर सकता।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का वंदे मातरम को लेकर दिया गया बयान फिर से विवादों में है। इमरान ने कहा है कि वह वंदे मातरम नहीं गायेंगे, हां वंदे मातरम के सम्मान में खड़ा जरूर रहूंगा।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक चैनल से बातचीत के दौरान यह बात कही जोकि तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इमरान ने कहा कि मैंने न पहले कभी वंदेमातरम गाया और न ही अब गाऊंगा। मैं अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत नहीं कर सकता। यह अधिकार मुझे संविधान ने दिया है, इस आप नहीं छीन सकते हैं, तुम्हें वंदे मातरम से प्रेम है, तुम करो हमें फर्क नहीं पड़ता है।
मैं अपने धर्म का पूरी तरह से पालन करूंगा। इमरान ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रगान सर्वोपरि है, तुमने उसे नंबर दो पर कर दिया। पाप तो तुमने (भाजपा) किया है, पहले अपने मन में झांकना चाहिए कि वो क्या कर रहे हैं। हमें मत बताइए, हमारे लोग तो उस समय भी वंदे मातरम कहते थे, जब आपको लाठी खाने से डर लगता था और आप अंग्रेजों की गुलामी कर रहे थे।
इमरान मसूद ने कहा कि रविंन्द्र नाथ ने हमें वंदे मातरम जितना पढ़कर बताया था वो कांग्रेस के हर अधिवेशन में गाया जाता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को लेकर जितने लोग ज्यादा सूरमा भोपाली बनने की कोशिश कर रहे हैं एक बार इनसे वंदे मातरम गाने को कहिए, सारे भाग जाएंगे। ये लोग राष्ट्रगान तक तो पूरा नहीं गा पाते हैं। वैसे भी आप किसी को वंदे मातरम गाने को मजबूर नहीं कर सकते।
इमरान का रहा है विवादों से पुराना नाता
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादों से पुराना नाता रहा है, वर्षा 2025 में इमरान ने पाडकास्ट में शहीदे आजम स. भगत सिंह की तुलना फिलिस्तीनी संगठन हमास से की थी जिसकों लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया और विरोध देखने को मिला था, बाद इमरान को सफाई देनी पड़ी थी।
- वर्षा 2025 में ही लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के मामले में आरोपिक डा. उमर को गुमराह युवा बताने वाले उनके बयान पर विपक्षी दलों ने आतंकवाद को कमतर आंकने का आरोप लगाया था।
- 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान इमरान की एक सभा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने भाजपा के दोबारा आने पर समुदाय विशेष को लेकर डर और इलाज कराने जैसी टिप्पणी की थी, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।
- 2014 के आम चुनावों के दौरान उनका एक पुराना वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा बोटी बोटी कर देने का इस्तेमाल किया था। इस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था तथा बाद में सफाई दी थी।
- वर्ष 2014 में सहारनपुर में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान भीड़ को भड़काने और हिंसा में संलिप्तता के आरोप लगे थे तथा बाद में सफाई देनी पड़ी थी।
