सर्द तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। रविवार सुबह छाया कोहरा जल्द ही छंट गया। बादलों की ओट से निकले सूर्यदेव की चमक से मौसम में गर्माहट महसूस की गई। धूप लोगों को ठंड से राहत दे पाती इससे पहले ही बर्फीली हवाओं ने अपना डेरा जमा लिया। हल्की धूप तेज हवा के आगे बेमानी साबित हुई। हवाओं से बढ़ी ठिठुरन ने एकाएक लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
सहारनपुर, जेएनएन। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। रविवार सुबह छाया कोहरा जल्द ही छंट गया। बादलों की ओट से निकले सूर्यदेव की चमक से मौसम में गर्माहट महसूस की गई। धूप लोगों को ठंड से राहत दे पाती, इससे पहले ही बर्फीली हवाओं ने अपना डेरा जमा लिया। हल्की धूप तेज हवा के आगे बेमानी साबित हुई। हवाओं से बढ़ी ठिठुरन ने एकाएक लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
रविवार सुबह छाया कोहरा जल्द ही छंट गया। सूर्यदेव के दर्शन से मौसम की गर्माहट भी थोड़ी देर रहने के बाद तेज हवा ने जीवन दुश्वार कर दिया। हवा के चलने से बढ़ी ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर किया। धूप छिपने के साथ ही चली तेज हवाओं ने मौसम ने ठिठुरन बढ़ाने का काम किया। शाम होते-होते ठंड का कहर अपने चरम पर था। ठंड से राहत पाने को राहगीर सड़कों के किनारे कई स्थानों पर अलाव का सहारा लेते नजर आए। राजकीय मौसम वेधशाला मुजफ्फराबाद के प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटे में आसमान में घटा छाए रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। उधर. मौसम के लगातार करवट लेने और ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री करने वाले दुकानदार खासे उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि जो माल अभी तक नहीं बिक सका है वह भी कड़ाके की ठंड के चलते अब बिक जाएगा।
केदारकांथा चोटी पर तिरंगा फहराएगा सहारनपुर का छोरा
सहारनपुर: इंटरनेशनल एडवेंचर फाऊंडेशन कोटा राजस्थान की तरफ से केदार कांथा ट्रैक पीक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे अपने शहर के छोरे शुभम गौतम का चयन किया गया है। ट्रैक पीक कार्यक्रम चार दिन तक जारी रहेगा तथा अंतिम दिन गणतंत्र दिवस पर टीम के सदस्य उत्तराखंड स्थित केदरकांथा की चोटी पर तिरंगा फहराएंगे। सहारनपुर फाऊंडेशन से जुड़े पर्वतारोहियों ने हबीब गढ़ निवासी शुभम के चयन पर हर्ष जताया है।