पति ने ही की थी कविता की हत्या, गिरफ्तार
बेहट (सहारनपुर) : चार दिन पहले की गई विवाहिता कविता की हत्या का पुलिस ने शनिवार को राज
बेहट (सहारनपुर) : चार दिन पहले की गई विवाहिता कविता की हत्या का पुलिस ने शनिवार को राजफाश कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में हत्यारोपी पति ने बताया कि अवैध संबंध होने के शक में उसने गला घोंटकर पत्नी की हत्या की और शव गांगरो नदी में फेंक दिया था।
बीते बुधवार को कस्बे के मोहल्ला माजरी निवासी चौहल की 28 वर्षीय विवाहित पुत्री कविता की मायके में हत्या कर दी गयी थी। उसका शव निकट ही गांगरो नदी में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात कही गई थी। इस पर मृतका की मां ऊषा पत्नी चौहल ने पुत्री के पति विपिन पुत्र रामशरण निवासी गांव रामनगर थाना कोतवाली देहात को नामजद कर तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इंस्पेक्टर केपी ¨सह ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि मुकदमे में नामजद मृतका का पति कलसिया तिराहे पर भागने की फिराक में खड़ा है। इस पर उन्होंने विपिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विपिन ने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हैं। इसी के चलते जब कविता अपने मायके आई हुई थी, तब उसने मंगलवार की रात उसे फोन कर घर से बाहर बस्ती के निकट गांगरो नदी किनारे बुलाया और वहीं उसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने घर रामनगर लौट गया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।