विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे ने 2 और होली स्पेशल ट्रेनों को दी हरी झंडी, यूपी-बिहार जाने वालों को मिलेगी सहूलियत

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 26 Feb 2026 06:45 PM (IST)

रेलवे ने होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो) 

HighLights

  1. होली के लिए दो नई स्पेशल ट्रेनें घोषित की गईं।

  2. अमृतसर-पटना और आनंद विहार-गोरखपुर रूट पर चलेंगी।

  3. पहले से चार अन्य होली स्पेशल ट्रेनें संचालित हैं।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने दो ओर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर दी है। अमृतसर से पटना व आनंद विहार से गोरखपुर के बीच संचालित होने वाली इन ट्रेनों का संचालन चार ट्रिप के लिए कल (आज) से किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04664 का संचालन अमृतसर से 27 फरवरी व दो तथा पांच मार्च को किया जायेगा। गाड़ी संख्या 04663 का संचालन पटना से 28 फरवरी तीन व छह मार्च को किया जायेगा। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर शाम 4:25 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन तीन ट्रिप के लिए किया जायेगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04026 का संचालन आनंद विहार से गोरखपुर के बीच होगा। यह ट्रेन शाम 7:05 बजे आनंद विहार से रवाना होगी ट्रेन का संचालन 27 फरवरी व दो मार्च को होगा। गोरखपुर से ट्रेन का संचालन 28 फरवरी व तीन मार्च को शाम छह बजे होगा।

चार स्पेशल ट्रेने पहले से हो रही संचालित
-गाड़ी संख्या 04614 व 04613 अमृतसर से कटिहार होली स्पेशल संचालित की जा रही है। यह ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती गोंडा होते हुए कटिहार जाती है। यह ट्रेन अमृतसर से दोपहर 2:15 बजे चलकर सहारनपुर में रात 8:25 बजे पहुंचती है।

-गाड़ी संख्या 04616 व 04615 फिरोजपुर कैंट दानापुर होली स्पेशल संचालित हुई है जोकि फिरोजपुर से दानापुर की ओर गुरुवार(आज) रवाना हुई है। यह ट्रेन 2 मार्च, 6 मार्च को भी संचालित होगी। ट्रेन सहारनपुर में शाम करीब सात बजे पहुंची है।

इसके अलावा वाराणसी कटरा स्पेशल वाया सहारनपुर निकल रही है जबकि गाड़ी संख्या 09609 योगनगरी ऋषिकेश उदयपुर सिटी स्पेशल टपरी होकर निकल रही है।