जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटे स्वयंसेवक
लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं लगी हैं। संस्थाओं की कोशिश है कि कोई व्यक्ति भूखा न सोए।
सहारनपुर, जेएनएन। लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं लगी हैं। संस्थाओं की कोशिश है कि कोई व्यक्ति भूखा न सोए।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रबंधक कमेटी के सहयोग से रोजाना पांच हजार से अधिक भोजन के पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। शनिवार को एडीएमएफ विनोद कुमार, एसडीएम सदर अनिल कुमार व नगर मजिस्ट्रेट एसके सोनी ने लंगर की रसोई का निरीक्षण किया। प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा ने बताया लंगर की व्यवस्था में शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैकेट वितरित कराए जा रहे है। सेवादार दलजीत सिंह बवेजा, तजिदर सिंह, हरविदर सिंह, परविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह खालसा, कुलबीर सिंह राणा, सनी खालसा, करण सचदेवा, सचिन मारकंडे, सुधांशु रघुवंशी, मनोज कुमार व्यवस्था में लगे है। वहीं श्री हरि मंदिर युवा समिति द्वारा मां भगवती की रसोई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण कुमार के निर्देशन में दिनेश सेठी, सुधांशु कालरा, आशु सचदेवा, राजा पचरीचा, पार्षद संजय गर्ग आदि लगे है। रसोई से तैयार भोजन के पैकेटों का नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण कराया जा रहा है।