Move to Jagran APP

पहाड़ों पर हुई भारी बारिश, घाड़ क्षेत्र की नदियों ने दिखाया रौद्र रूप

शिवालिक की पहाडि़यों पर हुई भारी वर्षा के बाद घाड़ क्षेत्र की बरसाती नदियों ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया जिससे कई गांवों का आपस में घंटों संपर्क कटा रहा। यही नहीं पुरानी यमुना नदी पार करते हुए बाइक सवार युवक अचानक आई बाढ़ की धार में बह गया जिसे आसपास के लोगों ने मुश्किल से निकाला।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:13 PM (IST)
पहाड़ों पर हुई भारी बारिश, घाड़ क्षेत्र की नदियों ने दिखाया रौद्र रूप
पहाड़ों पर हुई भारी बारिश, घाड़ क्षेत्र की नदियों ने दिखाया रौद्र रूप

सहारनपुर, जेएनएन। शिवालिक की पहाडि़यों पर हुई भारी वर्षा के बाद घाड़ क्षेत्र की बरसाती नदियों ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया, जिससे कई गांवों का आपस में घंटों संपर्क कटा रहा। यही नहीं पुरानी यमुना नदी पार करते हुए बाइक सवार युवक अचानक आई बाढ़ की धार में बह गया, जिसे आसपास के लोगों ने मुश्किल से निकाला।

loksabha election banner

शिवालिक पहाडि़यों पर बारिश होते ही घाड़ क्षेत्र की नदियां उफान पर आ जाती हैं। हालांकि नदियों मे कुछ घंटे ही पानी होता है। लेकिन बहाव इतना तेज होता है कि कम पानी भी खतरनाक बन जाता है। सोमवार दिन में हालांकि मैदानी क्षेत्र में तो इतनी बरसात नहीं थी। लेकिन शिवालिक पहाडि़यों में भारी वर्षा हुई, जिसके चलते यहां से निकलने वाली घाड़ क्षेत्र की तमाम नदियां उफान पर आ गईं। पुरानी यमुना नदी ने भी अपना पूरा रौद्र रूप दिखाया। मिर्जापुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का नरेश पुत्र रामकिशन बाइक द्वारा सैद मोहम्मदपुर गढ़ (भुड्डी) से लौट रहा था। जब वह पुरानी यमुना नदी के बीच में पहुंचा तो अचानक बाढ़ की तेज धार आई और वह अपने आप को संभाल नहीं पाया और धार में बह गया। आसपास से दौड़े लोगों ने उसे काफी आगे सुरक्षित निकाल लिया। ऐसी स्थिति अन्य नदियों में भी कई जगह बताई जा रही है, जहां अचानक आई बाढ़ में लोग फंस गए और उन्हें अन्य लोगों ने बचाया।

समीक्षा बैठक

सहारनपुर : आध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान समिति व मां जगदंबा कुटुंब के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के संदर्भ में समीक्षा बैठक का आयोजन पुरानी मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में किया गया। आचार्य प्रगीत कौशिक जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित बैठक में कुटुंब से जुड़े सेवादारों के विचार आमंत्रित किए गए। साथ ही जल्द ही रक्तदान शिविर, मां जगदंबा रसोई शुरू करने के अलावा, श्री दुर्गा चलीसा, श्री हनुमान चालीसा, श्री भैरव चालीसा, पाठ घर घर कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रविन्द्र मित्तल, संकेत गोयल, उदित वर्मा, रविन्द्र कुमार, ललित कपिल, आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.